समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने एनएचडीपी परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 43 में भू अर्जन के प्रकरण के छूटे हितग्राहियों को राहत पहुँचाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीएम जशपुर द्वारा भू-अर्जन के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 6 हितग्राहियों को कुल 24 लाख 74 हजार 144 रूपए का मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। जिसके अंतर्गत घोलेंग के श्री दोमनिक को 11 लाख 14 हजार 690 रूपए, बिरेन्द्र को 92 हजार 891 रूपए, मार्टिन को 3 लाख 71 हजार 563 रूपये, लोदाम के श्री रामदेव को 7 लाख 488 रूपए, पुत्रीचौरा के श्री जेन्डर को 1 लाख 57 हजार 356 रूपये और साईटांगरटोली के फिलोमन को 37 हजार 156 रूपए का चेक दिया गया है।

इसी प्रकार प्राकृतिक आपदा जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया गया। इनमें जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बाम्हनपुरा निवासी स्व. श्यामलाल महतो का सर्पदंश से 16 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुखमनी महतो हेतु 4 लाख रूपए और ग्राम पोड़ी लोदाम के निवासी स्व. गंगाराम भगत का आग से जलने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन हेतु 4 लाख रूपए की राशि का चेक दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!