पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी कर्मचारियों एवं ड्राईवरों को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र जशपुर परिसर में डॉग कैनल हाउस एवं यातायात पुलिस हेतु स्टॉपर का लोकार्पण किया
समदर्शी न्यूज़ जशपुर
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा आर.एल.डांगी (भा.पु.से.) द्वारा शुक्रवार 27 अगस्त को जिला जशपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र जशपुर के परेड ग्राउंड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई। सलामी के पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी, कर्मचारियों को ईनाम से पुरूष्कृत किया। परेड निरीक्षण के पश्चात् पुलिस के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया, वाहनों के बेहतर रख-रखाव के लिये वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर व संबंधित वाहन चालकों को नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया।
![](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-27-at-2.12.13-PM-3-1024x590.jpeg)
पुलिस महानिरीक्षक आर.एल.डांगी (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केन्द्र जशपुर परिसर में 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉग कैनल हाउस एवं डी.एम.एफ. मद से स्वीकृत 2 लाख रूपये की लागत से यातायात पुलिस हेतु स्टॉपर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पश्चात् आयोजित दरबार में पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी अधिकारी कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण के लिये शासन स्तर पर अवगत कराने हेतु आश्वासन दिये। पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी ने उपस्थित अधि./कर्म. को कहा कि ”वर्दी पर गर्व करना चाहिये, वर्दी का सम्मान करना चाहिये“। पुलिस को उत्तम आचरण, अच्छा चरित्र एवं व्यवहार समाज के लिये आदर्श हो, इस पर खरा उतरना चाहिये। पुलिस का समाज के प्रति अच्छा बर्ताव रहे, इसका ध्यान रखना चाहिये।
![](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-27-at-2.12.13-PM-4-1024x682.jpeg)
पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने परिवार में पति, पत्नि एवं बच्चों से नियमित रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानकर समय पर उसका समाधान करें। फायनेंशियल मैनेजमेंट वर्तमान परिस्थिति में बहुत आवश्यक है, इससे परिवार, बच्चों एवं स्वयं का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल रहता है। नियमित रूप से समय निकालकर विभिन्न विषयों पर पढ़ाई करनी चाहिये, नये-नये चीजों को सीखना चाहिये। श्री डांगी ने कहा कि ”Knowledge is the Power” ज्ञान की पूछ होती है, Confidence की कमी Knowledge की कमी से होती है, Knowledge बढ़ने से Confidence बढ़ता है, साथ ही अधि./कर्मचारियों को बताया कि फिजीकल फिटनेस बहुत मायने रखती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दुनिया का उपभोग करने के लिये शरीर ही साधन है, पुलिस सेवा में यह अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतिम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय का आभार प्रदर्शन किया गया।
![](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-27-at-2.12.13-PM-5-1024x682.jpeg)
दरबार में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), कमांडेंट सीआरपीएफ 81 वीं बटालियन जशपुर संजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक.) हरिचरण सिंह, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
![](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-27-at-2.12.13-PM-6-1024x682.jpeg)