समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

कोतरा रोड शक्ति केंद्र के अंतर्गत सोनिया नगर वार्ड क्रमांक 40 में स्थित नंद बाग मैरिज गार्डन में आज प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सैकड़ों लोगों ने देखा सुना। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला पुरुष तो थे ही साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की व्यापकता प्रभाव और देश व समाज में उसके सुपरिणाम पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मन की बात के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में बिगड़े हुए लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान की शुरुआत की थी उसका सुपरिणाम है कि आज लिंगानुपात में काफी सुधार दिखाई दे रहा है। देश के कुछ राज्य हरियाणा पंजाब राजस्थान जहां लिंगानुपात बहुत चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुका था जैसे किसी राज्य में हजार पुरुषों के पीछे 800 से 850के बीच महिलाएं थी परिणाम स्वरूप हजारों लड़कों की शादियां नहीं हो पाती थी अब उन राज्यों में इस दिशा में बहुत सुधार देखा जा रहा है। इसी तरह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात एक कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की थी और देशवासियों से पॉलीथिन का उपयोग ना करने का आह्वान किया था।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा पॉलिथीन एक धीमा जहर है। वह धीरे धीरे खेतों की उर्वरा शक्ति को कम करता है, मवेशियों के लिए प्राणघातक होता है, गंदगी का सबसे बड़ा कारण है, पर्यावरण को बड़े पैमाने पर दूषित करता है परिणामतःहम मनुष्यों के लिए धीमा जहर का काम करता है। मन की बात कार्यक्रम के बाद लोग इस संबंध में जागरूक हो रहे हैं और दिन पे दिन पॉलिथीन का उपयोग कम हो रहा है।

आज के इस कार्यक्रम में कॉमर्स कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य के. के. तिवारी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। उन्होंने भी उपस्थित जन को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक अनुपम पाल जिनकी देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर मंडल भाजपा के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू,शक्ति अग्रवाल, लक्ष्मण चौहान ,हेमंतकांत साहू, विनोद महापात्रे, घनश्याम निर्मलकर, शुभम भाटिया, राजा भाटिया, लक्की, उमेश देवांगन ,कपिल देवांगन, सोनू पंडित, बाबा खान, निखिल भाटिया, प्रवीण ठाकुर, कल्लू ठाकुर, रामवृक्ष पंडित, शिवम बाजपाई, दामोदर देवांगन, बिहारी देवांगन, जीत राम देवांगन, कान्हा यादव, महेंद्र सिंह, श्रीमती उमेंद्रर कौर भाटिया, भजन कौर भाटिया, दर्शन कौर, श्रीमती कांति देवी पंडित, सविता देवी पंडित, सविता स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की व्यवस्था में नंदकुमार साहू का विशेष योगदान रहा अंत में शहर मंडल  अध्यक्ष डिग्री लाल साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!