Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • बिलासपुर : प्रेम प्रसंग में हत्या…युवक को पीट-पीटकर मार डाला… लड़की के पिता सहित छः गिरफ्तार… पूछताछ कर की जा रही कार्यवाही.

    बिलासपुर : प्रेम प्रसंग में हत्या…युवक को पीट-पीटकर मार डाला… लड़की के पिता सहित छः गिरफ्तार… पूछताछ कर की जा रही कार्यवाही.

    बिलासपुर, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना पचपेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में प्रातः एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। विवेचना क्रम में मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक टीकाराम केवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से प्रेम संबंध था एवं दिनांक 02 नवंबर 2024 को मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12:00 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है।

    घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के यहां भेज दिए थे और कल दिनांक 2 नवंबर 2024 को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था। जहां भागवत यादव, मृतक एवं दीपक को लड़की के साथ देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया। जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया। तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव, गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए और दिगोरा भागवत के घर पहुंच कर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर तूफान वाहन में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे। जहां से मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया।

    मामले के आरोपीगण को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ-मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर उक्त सभी छः आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना पचपेड़ी एवं थाना कसडोल के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा है।

  • जशपुर पुलिस ने चलाया सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान : सर्वप्रथम वाहन चालकों को दी जा रही है समझाईश…तत्पश्चात अभियान चलाकर की जावेगी कार्यवाही.

    जशपुर पुलिस ने चलाया सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान : सर्वप्रथम वाहन चालकों को दी जा रही है समझाईश…तत्पश्चात अभियान चलाकर की जावेगी कार्यवाही.

    जशपुर, 4 नवंबर / जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

    विगत दिनों यातायात शाखा जशपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर अत्यंत लापरवाहीपूर्वक तेज गति से चलने वाले बाईकर प्रदीप राम निवासी एम.एल.बी. स्कूल के सामने के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही कर 3000 /- रूपये का समन शुल्क वसूला गया।

    जिला पुलिस जशपुर द्वारा अभी समझाईस दी जा रही है कि नाबालिगों को वाहन चलाने न देवें, वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं इत्यादि साथ ही नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के बारे में बताते हुये अनावश्यक रूप से घूमने वाले नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को मौके पर बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अब वृहद स्तर पर कार्यवाही की जावेगी।

  • जशपुर में दुष्कर्म का मामला : लोदाम थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही… पुलिस ने आरोपी को गोवा भागने से पहले बारह घंटे में किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक हिरासत में.

    जशपुर में दुष्कर्म का मामला : लोदाम थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही… पुलिस ने आरोपी को गोवा भागने से पहले बारह घंटे में किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक हिरासत में.

    जशपुर/कुनकुरी, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि लोदाम थाना क्षेत्र के एक ग्राम की नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ दिनांक 03 नवंबर 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक के लगभग 03:00 बजे नाबालिग लड़की पास के जंगल टोंगरी में बकरियों को चरा रही थी। इसी दौरान लगभग 04:30 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला दिलीप राम उक्त नाबालिग लड़की के पास आया और मना करने पर भी गलत नियत से जबरदस्ती खींचते हुये अपने साथ ले जाकर हाथ, मुक्का से मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर थाना लोदाम में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64, 137(2) एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    महिला एवं बच्चों संबंधित गंभीर अपराध के घटित होने पर संवेदनशील पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा थाना लोदाम को प्रकरण की बारीकी से विवेचना कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। इस निर्देश के परिपालन में थाना लोदाम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी दिलीप राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं बताया कि वह अपने गांव से भाग कर गोवा जाने की तैयारी कर चुका था। आरोपी दिलीप राम उम्र 21 साल निवासी लोदाम थाना क्षेत्र के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

  • गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : सरप्राईज चेकिंग में आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त…गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

    गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : सरप्राईज चेकिंग में आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त…गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

    बिलासपुर, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत शहर में हो रही चाकू बाजी की घटनाओं को रोकने हेतु लगातार निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी।

    सरप्राईज चेकिंग के दौरान मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू रखा हुआ मिला तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। तत्काल कार्यवाही कर आरोपी जोगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 साल निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

  • दीपावली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार : आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश.

    दीपावली त्यौहार पर हुडदंग करने वालो पर सिरगिटटी पुलिस का प्रहार : आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में किया गया पेश.

    बिलासपुर, 4 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा दीपावली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जन की सुरक्षा बनाये रखने हेतु क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर हुडदंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के परिपालन में थाना सिरगिटटी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु छोटे-बडे लडाई झगड़ा पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं दीपावली त्यौहार में हुडदंग करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

  • अंधे कत्ल की गुत्थी का थाना जयनगर पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा : जुआ खेलने के लिए पैसों के लालच में आरोपी ने की अपने रिश्ते के जीजा की हत्या…हुआ गिरफ्तार.

    अंधे कत्ल की गुत्थी का थाना जयनगर पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा : जुआ खेलने के लिए पैसों के लालच में आरोपी ने की अपने रिश्ते के जीजा की हत्या…हुआ गिरफ्तार.

    सूरजपुर, 3 नवंबर / दिनांक 01 नवंबर 2024 को ग्राम रविन्द्रनगर निवासी प्रार्थी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दी थी कि इसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है, सूचना पर मर्ग कायम किया गया।

    मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वायड  की टीम को मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य संकलन करने, सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

    मामले की विवेचना के अंतर्गत थाना जयनगर पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर, हालमुकाम ग्राम संजयनगर को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर घटना दिनांक 31 अक्टूबर 2024 दीपावली के दरम्यानी रात जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद और जुआ खेलने हेतु पैसा मांगना एवं गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने, झगड़ा-विवाद करने पर लोहे के टांगी एवं वाइपर के वाईपर से हत्त्या के उद्देश्य से प्रहार कर कर बिस्तर के नीचे पोटली में रखे 1500/- रूपये लेकर भाग जाना बताया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

  • एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर लगातार कर रहे थाना-चौकी का आकस्मिक निरीक्षण : प्रत्येक कार्यवाहियों को निष्पक्षता से करने थाना-चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश. 

    एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर लगातार कर रहे थाना-चौकी का आकस्मिक निरीक्षण : प्रत्येक कार्यवाहियों को निष्पक्षता से करने थाना-चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश. 

    सूरजपुर, 3 नवंबर / थाना-चौकी क्षेत्र की पुलिसिंग, कार्यवाही में पारदर्शिता एवं बल की सजगता के आंकलन करने के साथ ही थाना-चौकी की कार्यप्रणाली को परखने, आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर रविवार 03 नवम्बर 2024 को थाना प्रेमनगर, चौकी तारा एवं उमेश्वरपुर पहुंचे तथा किए जा रहे पुलिसिंग के बारे में ग्रामीणों से फिडबेक लिए।

    एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सर्वप्रथम इन थाना-चौकी भवन का जायजा लिया और क्षेत्र में किए जा रहे पुलिसिंग से वाकिफ हुए। उन्होंने प्रभारियों को कहा कि पुलिस की प्रत्येक कार्यवाही निष्पक्षता से हो ताकि आम जनता का पुलिस से संबंध मधुर हो और नागरिकगण पुलिस की प्रत्येक कार्यवाही में सहयोग करें। आगामी दिनों में धान की कटाई को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए इसका विशेष ध्यान देने, जन सामान्य की शिकायतों को पूर्णतः गंभीरता से सुने एवं त्वरित कार्यवाही करने, विवाद की स्थिति पर प्रतिबंधक कार्यवाही एवं बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही सुनिश्चित करने, आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपियों की हर संभव पतासाजी कर जल्द पकड़ने के कड़े निर्देश दिए।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विजिट के दौरान थाना-चौकी के विभिन्न रजिस्टर, डॉक्यूमेंट, तख्तियों, गोशवारा, जप्ती माल, शासकीय संपत्ति का रखरखाव, अधिकारी व जवानों का टर्न आउट, थाना और परिसर की साफ-सफाई, अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यालयीन कार्य दक्षता, क्षेत्र की समझ और विवेचना सम्बन्धी ज्ञान का अवलोकन किये। इस दौरान उन्होंने थाने के अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों को पुलिस की गरिमा के अनुरूप कार्य करने एवं समयबद्ध रूप से अनुशासित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने व अपराध, शिकायत, मर्ग का शीघ्र निकाल करने एवं अपराधियों, गुंडा, बदमाश, उपद्रवियों और असमाजिक तत्वों पर अपराध पंजीबद्ध एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देशित किये।

    एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने थाना-चौकी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। जिस पर विभिन्न ग्रामों के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यवाही अच्छी है और शहर-गांव में पुलिस की और पेट्रोलिंग बढ़ाने की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने जल्द पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने की बात कही।

  • ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान : 15 वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया.

    ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान : 15 वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया.

    बलौदाबाजार-भाटापारा,3 नवंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोक-थाम हेतु शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2024 को जिले में शराब पी कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर 15 वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया है। जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किये गये है। उक्त जप्त सभी 15 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • ऑपरेशन विश्वास : थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 12 आरोपी जुआरियों को किया गया गिरफ्तार… जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    ऑपरेशन विश्वास : थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 12 आरोपी जुआरियों को किया गया गिरफ्तार… जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 3 नवंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2024 को थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर समृद्धि विहार कॉलोनी बलौदाबाजार एवं ग्राम रवान में अलग-अलग मामलों में जुआ खेलते हुए कुल 12 आरोपी जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपियों से 52 पत्ती ताश, नगदी ₹1,02,895 एवं 03 मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

  • कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया बस चोरी का मामला…आरोपी के पास से बस बरामद… गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही.

    कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया बस चोरी का मामला…आरोपी के पास से बस बरामद… गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही.

    अंबिकापुर, 2 नवंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी जावेद आलम साकिन खरसिया नाका अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 01/11/2024 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी की शमीम बस कमांक सीजी/15/ए.बी./1155 को वाहन चालक कुनकुरी से वापस लाकर शाम को राजधानी पेट्रोल पम्प के सामने खरसियां नाका अम्बिकापुर में खड़ा कर चला गया था। दिनांक 1 नवंबर 2024 को सुबह प्रार्थी के बस का ड्रायव्हर व कन्डेक्टर बस खडी किये स्थान पर जाकर देखे तो बस खडी किये स्थान पर नहीं थी। जिसकी सूचना प्रार्थी को दिया गया हैं, तब सूचना पाकर प्रार्थी बस को अपने स्तर पर पता किया, पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस वाहन कमांक सीजी/15/ ए.बी./1155 को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 789/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया एवं मामले में मुखबीर तैनात किये गये, पता तलाश के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि शमीम बस कमांक सीजी/15/ ए.बी./1155 को रायगढ़ रोड की ओर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रायगढ रोड में पता तलाश की गई। जो एन.एच. 43 चिरंगा मोड के पास उक्त चोरी हुई बस खड़ी मिली, बस में संदेही सुखनन्दन खाखा पिता जगमोहन उम्र 20 वर्ष साकिन पोकसरी चिपरकाया थाना बत्तौली का मिला, जिससे घटना के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त बस वाहन को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौक़े से बस वाहन कमांक सीजी/15/ ए.बी./1155 को जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। आरोपी पूर्व में शमीम बस में खलासी का कार्य किया था। इस दौरान आरोपी को बस का चाभी रखने की जगह की जानकारी प्राप्त हो गई थी, जिस पर आरोपी द्वारा घटना कारित किया गया है।