आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले पति और ससुर को पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल

आरोपियों के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 263/22 धारा 306,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना शिवरीनारायण के मर्ग क्रमांक 45/22 धारा 174 जा.फौ. की जांच में पाया गया कि मृतिका साधना बाई कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी अवरीद जो 02 वर्ष पूर्व भवतरा निवासी रामकृष्ण कश्यप उम्र 20 वर्ष से प्रेम विवाह कर अपने घर से भाग कर ससुराल में रह रही थी। मृतिका का पति अपनी पत्नी को काम नही करती हो कहकर मारपीट कर प्रताड़ित करता था, साथ ही उसका ससुर हरी राम कश्यप भी…

Read More

भारत की राजनीति बदल गई है, पहले गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, मोदी का नाम और काम दुनिया जानती है – अमित शाह

75 साल में पहली बार आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनाया छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो, चुटकी में नक्सलवाद खत्म हो जायेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के सफर पर आधारित पुस्तक के संदर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित सेमिनार में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने श्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नाम और काम सारा देश जानता है। सारी दुनिया जानती है। यहां परिवारवाद नहीं चलता है। तुष्टीकरण नहीं चलता है। देश की…

Read More

पोरा पर्व : केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने किया गोवंश का पूजन और दी पोरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां पोरा पर्व पर गोवंश का पूजन किया और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों को पोरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने पर्व पर छत्तीसगढ़ तथा राष्ट्र की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हम भारत के लोग अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता, अपने तीज त्यौहार के लिए सारे…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया तीजा पोरा का त्यौहार – वंदना राजपूत

कांग्रेस सरकार में ही ऐसा सौभाग्य मिला कि महिला बहनें तीजा पोरा का त्यौहार मुख्यमंत्री निवास में मनाती है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा का भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में ही ऐसा सौभाग्य मिला कि महिला बहनें तीजा पोरा का त्यौहार मुख्यमंत्री निवास में मनाती है। तीजा पोरा के आयोजन का ये चौथा वर्ष है। महिला बहनें बहुत ही गौरवान्वित महसूस करती है, जब मुख्यमंत्री निवास से…

Read More

भाजपा नेता जिस महंगाई को डायन कहा करते थे, उसे मोदी सरकार पाल-पोस रही है, मोदी की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर है पीड़ित

सौ दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का वोट बटोरने वाली मोदी सरकार अब महंगाई पर चर्चा करने से भी भाग रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है। 2014 के पहले जिस महंगाई को भाजपा डायन बताती थी, आज उसी महंगाई डायन को मोदी सरकार पाल-पोस रही है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का…

Read More

ट्रेनों की लेट-लतीफी पर सांसद गोमती साय ने डीआरएम बिलासपुर से की चर्चा : रेलमंत्री से भी मिलने का लिया समय

कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट होने के विषय पर भी जानकारी ली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से रायगढ़ प्रवास के दौरान 26 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बिलासपुर एवं संबलपुर मंडल में विगत दिनों कई ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर और यात्री ट्रेनों की बेलगाम लेट-लतीफी को लेकर गुहार लगाई। जिस पर सांसद श्रीमती साय ने तत्काल बिलासपुर डीआरएम आलोक सहाय से चर्चा कर कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश, भविष्य की ऊर्जा की मांग को देखते हुए लिया गया फैसला, बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

राज्य बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी क्षमता का लगेगा संयंत्र कोरबा पश्चिम में 2 x 660 मेगावॉट के नवीन विद्युत संयंत्र स्थापना के दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र की स्थापना के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। यह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ स्टेट जनरेशन कंपनी के स्वयं की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। राज्य स्थापना के बाद पहली बार इतनी क्षमता…

Read More

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा किया गया जिला जेल का औचक निरीक्षण, जेल अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा जिला कलेक्टर कोरबा संजीव झा एवम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान कैदियों के बैरक, महिला बैरक, मोर्चा, भोजनालय, अस्पताल आदि का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर संजीव झा ने जेलर विजयानंद सिंह से कैदियों के कोविड समय से बंद ट्रेनिंग को पुनः शुरू करने एवं अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। एसपी संतोष सिंह ने जेल सुरक्षा का जायजा लेते हुए लाइटिंग को बेहतर करने को कहा और अलार्म, मोर्चा, संतरी ड्यूटी आदि के…

Read More

पुलिस ने अभियान चलाकर 70 नाबालिग वाहन चालकों पर की कार्यवाही, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हुई कार्यवाही, आगे भी लगातार जारी रहेगी कार्यवाही

पालकों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में नाबालिग को वाहन नहीं चलाने देने की समझाइश देकर काटा गया चालान समदर्शी न्यूज ब्यूरो,कोरबा कोरबा जिले की पुलिस इन दिनों नाबालिग वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। गुरुवार को अभियान चलाकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 70 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। पकड़े गए चालकों के पालकों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में नाबालिग को वाहन चलाने नहीं देने की समझाइश देकर चालान काटा गया। मालूम हो कि जिले में कुछ दिनों से नाबालिग…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने ली डायल 112 के कर्मचारियों की मीटिंग : रिस्पांस टाइम कम से कम रखने की दी गई हिदायत, छोटी से छोटी घटना को भी रिस्पांस करने एवं मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के दिए निर्देश

अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की भी की गई घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों की रक्षित केंद्र परिसर में मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान संतोष सिंह ने डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा की इवेंट मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद किया जाना चाहिए एवं रिस्पांस टाइम को कम…

Read More