समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 28 अक्टूबर 2022 के इवेंट नंबर केआरबी 24 डायल 112 को मिला, तब बालको कोबरा 02 के द्वारा कालर से संपर्क कर कॉलर के बताए स्थान ‘जोगिया डेरा’ पंहुचे व कॉलर की पत्नी को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रहा था, जिसको परिजनों के साथ 112 वाहन के कर्मचारियों आरक्षक क्रमांक 602 दिलीप गोरे व चालक मिथिलेश साहू के द्वारा वाहन में सुरक्षित बैठा कर उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा ले जाकर भर्ती कराया गया।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही : 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं (महुआ पास) के साथ आरोपी गिरफ्तार, पेश किया गया न्यायालय में
निजात अभियान के अंतर्गत चैतमा चौकी द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी व पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर चैतमा चौकी क्षेत्र में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में चैतमा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम उइके को पेट्रोलिंग एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि…
Read Moreकोरबा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान : शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर हुई कार्यवाही, संदिग्ध व्यक्तियों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, वरिष्ठ अधिकारी भी निकले सड़कों पर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर दिनांक 27 अक्टूबर 2022 के रात्रि में संपूर्ण कोरबा जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी द्वारा अपने-अपने अनुविभाग में आने वाले समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ मिलकर रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व राजपत्रित अधिकारी स्वयं कर रहे थे। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल…
Read Moreडीजल चोरों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, डीजल एवं बोलेरो कैंपर वाहन जप्त, चार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !
थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (1-4 ) जा.फौ./ 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी का अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए गए हैं। निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में चोरों पर शिकंजा कसने विशेष अभियान के अंतर्गत चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके परिपालन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर…
Read Moreछेड़खानी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !
आरोपी अमृतलाल साहू के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 721/2022 धारा 354, 354 क, 509 ख 454 भादवि पंजीबद्ध महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना जांजगीर में दिनांक 09 अक्टूबर 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03 अक्टूबर 22 को आरोपी अमृतलाल साहू पीड़िता के घर अंदर जबरन घुसकर गलत नियत से हाथ बाह पकड़कर छेड़-छाड़ किया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अमृतलाल साहू के विरूद्ध थाना जांजगीर में …
Read Moreमृतक किसान के लिए 50 लाख मुआवजा के साथ नौकरी और कर्ज माफी की मांग की भाजपा ने, जिला पंचायत जशपुर अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन !
किसान परिवार को विषम स्थिति से उबारने के लिए 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के साथ ही मृतक किसान की पत्नी को सरकारी नौकरी देने के साथ ही ऋण की पूरी राशि को माफ करना बताया आवश्यक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर ऋण के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसान रामकुमार यादव के स्वजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी और ऋण माफी की मांग करते हुए, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन…
Read Moreछठ-पर्व चिंतन आलेख : सभ्यता-संस्कृति के संवाहक तालाब
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर घर के बंद बाथरूम में रखी बाल्टी में भरे पानी से बच्चों को नहलाते हुये जब मैंने बताया कि बचपन में हम तालाब में नहाया करते थे, तो बच्चों ने कौतुहल भरे लहजे में पूछा – पापा जी तालाब क्या-कैसा होता है ? उनके इस प्रश्न से मेरे दिलदिमाग में बिजली सी कौंध गई। तालाब के प्रति बच्चों का अनजानापन मुझे एक अपराध बोध का एहसास करा गया। मुझे लगा अपनी सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाज और संस्कारों से अनजान बनाने का काम जाने-अनजाने संभवतः हम स्वयं कर…
Read Moreघर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल !
थाना-सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 110/2022 धारा 450, 376 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना-सन्ना क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया थाना-सन्ना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पति-पत्नी अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करते हैं, बच्चे भी वहीं पढ़ाई करते हैं। दीपावली त्यौहार मनाने प्रार्थिया अपनी पुत्री के साथ थाना सन्ना क्षेत्रान्तर्गत गृह ग्राम आये थे, दिनांक 22 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को दोपहर के समय प्रार्थिया की पुत्री लकड़ी लेने जंगल…
Read Moreपीड़िता के साथ अश्लील शब्दों का उच्चारण कर छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल !
थाना-सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 111/2022 धारा, 354 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना-सन्ना क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया ने थाना-सन्ना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को कम्प्यूटर सेंटर एवं ग्राहक सेवा केन्द्र छिछली शाम लगभग 6:30 बजे पीडीएफ प्रिंट आउट कराने गई थी। आरोपी भूपेन्द्र यादव प्रार्थिया के साथ अश्लील शब्दों का उच्चारण करते हुए छेड़-छाड़ करने लगा, प्रार्थिया दौड़कर दुकान से बाहर आ गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर…
Read Moreदिन में घर के अंदर प्रवेश कर मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया गया मोबाइल फोन आरोपी से किया गया जप्त, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी भेजा गया जेल
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 348/22 धारा 454, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती गीता देवी प्रजापति पति जगन्नाथ प्रजापति निवासी जुहनीडाड़ थाना-जशपुर ने दिनांक 23 अक्टूबर 22 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर अंदर चार्जिंग में लगे रियलमी सी-11 मोबाइल फोन को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 348/22 धारा 454, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना…
Read More