मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जनता की ओर से आभार,सड़कें सवाँरने 300 करोड़ की दी है सौगात – यू.डी. मिंज

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की मेहनत रंग लाई,चकाचक होंगीं सड़के, सुलभ होगा आवागमन 38 करोड़ की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग एवं लैलूंगा- कोतबा- लवाकेरा सड़क का भी हुआ भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जशपुर जिले में विकास कार्यों की लगातार बौछार हो रही है संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा विकास के लिए की गई पहल अब जमीन पर फलीभूत होता दिख रहा है। मजबूत सड़कें सवारने और उन्हें चकाचक करने का काम शुरू हो चुका है। कुनकुरी के सक्रिय विधायक की जनता तारीफ कर रही है और…

Read More

दोस्त से मांग कर बाईक अपने घर में लाकर रखा और रात में ही बाईक हो गई चोरी, पुलिस में लिखाई रिपोर्ट, हिस्ट्रीशीटर चोर को चोरी के 1 मोटर सायकिल के साथ कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 158/21 धारा 457, 380 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरा, जशपुर/कुनकुरी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अश्विन केरकेट्टा निवासी आदर्श नगर कुनकुरी ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने मित्र संचित टोप्पो की मोटर सायकिल क्रमांक एनएस 200 सीजी 14 एमपी 2955 को चलाने के लिए मांग कर लेके आया था। जिसे रात्रि में प्रार्थी अपने घर में रखा था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध…

Read More

रिटायर्ड शिक्षक के खाते से तीन चेक द्वारा ट्रांसफर कर ली 5 लाख 70 हजार रूपये की रकम, परिजनों ने खाता देख रकम गायब होने की लिखाई रिपोर्ट, गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला…….

थाना बगीचा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 214/21 धारा 420 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेलारयुस मिंज निवासी बादुपारा महादेवडाड़ एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हैं जो सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग से प्राप्त राशि बैंक खाता में जमा थी तथा बैंक पासबुक तथा चेकबुक को लेकर घुमते थे। इसी दौरान आरोपी मनोज कुमार गुप्ता निवासी बगीचा ने छलपूर्वक हेलारयुस मिंज के चेक क्रमांक 724847, 724863 तथा 724877 को प्राप्त कर लिया था। जब हेलारयुस मिंज का सेवानिवृत्ति…

Read More

अच्छी खबर : जशपुर जिले में नही बंद होंगें हिन्दी माध्यम के विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा – जिला शिक्षा अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिले के आठों विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो यथावत संचालित होते रहेंगे।अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। जिले के जशपुर…

Read More

धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, नानगुर के और बड़े मुरमा खरीदी केन्द्र प्रभारियों को मिला नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर नानगुर और बड़े मुरमा के खरीदी केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निरंतर जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। जगदलपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिनेश नाग ने बुधवार को नानगुर, बड़े मुरमा, पल्ली, सरगीपाल और पुसपाल के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का…

Read More

मुख्यमंत्री के साथ राईस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक, मुख्यमंत्री ने राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 120 रूपए प्रति क्विंटल करने का किया ऐलान

पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राज्य में धान की कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 120 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का ऐलान किया। श्री बघेल ने…

Read More

राजनांदगांव जिले में धान खरीदी महाअभियान का आगाज, कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी, अर्जुनी, डोंगरगांव और नवीन धान उपार्जन केन्द्र घुघुवा में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

लघु एवं सीमांत किसान के धान की खरीदी पहले करने के दिए निर्देश, किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल शासन द्वारा धान खरीदने के लिए की गई अच्छी व्यवस्था की किसानों ने की प्रशंसा पहले दिन राजनांदगांव जिले में 2 हजार 348 किसानों से की गई 84729.60 क्विंटल धान की खरीदी,16 करोड़ 60 लाख 63 हजार रूपए की राशि की हुई धान खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में धान खरीदी महाअभियान का आज से आगाज  हुआ। किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश…

Read More

प्रकाश मुनि नाम साहेब की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां दामाखेड़ा (विकासखण्ड सिमगा) में कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनि नाम साहेब की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवदम्पति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर गुरू प्रकाश मुनि नाम साहेब से छत्तीसगढ़ की तरक्की एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी लिया। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कबीरपंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

बड़ी खबर : किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपये, मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रूपए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा । इस  संबंध में खाद्य विभाग द्वारा  आज आदेश जारी कर दिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने    बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान…

Read More

एचआईव्ही-एड्स पीड़ितों के साथ भेदभावमुक्त व्यवहार हो –टी.एस. सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने एड्स के नियंत्रण एवं रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, विभागों और संस्थाओं को किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स एवं एचआईव्ही के नियंत्रण व रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय विभागों, संस्थाओं, समितियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन के कन्वेन्शन हॉल में आयोजित समारोह में कुल 53 व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित…

Read More