समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का आगाज़ है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ व पराक्रम से आगामी विधानसभा चुनावों में अंज़ाम तक पहुँचाएंगे। श्री साय ने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस के प्रति जन विश्वास में भारी कमी आई है और प्रदेश के मतदाता एक बार फिर भाजपा के प्रति अपने रुझान का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा जनादेश का सम्मान करते हुए अपने लिए जनता द्वारा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के प्रभार वाले निकाय खैरागढ़ के दस वार्डों में कांग्रेस का कब्ज़ा,30 सालों बाद भाजपा के गढ़ पर कांग्रेस की सेंध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के चुनाव में परिणाम घोषित हुआ, जैसी कि उम्मीद थी इसमें कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। इसमें कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के प्रभार वाले निकाय खैरागढ़ के दस वार्डों में कांग्रेस का कब्ज़ा हुआ। खैरागढ़ की 20 सीटों में से वार्ड नं.01 से श्रीमती टिकेश्वरी पटेल, वार्ड नं.02 शैलेंद्र वर्मा, वार्ड नं.03 दिलीप राजपूत, वार्ड नं. 04 सुमित टांडिया, वार्ड नं.05 श्रीमती सुमन दयाराम पटेल, वार्ड नं.09 से दीपक देवांगन, वार्ड नं.13 पुरुषोत्तम वर्मा, वार्ड नं.15 से शत्रुघ्न धृतलहरे…
Read Moreराज्य में अब तक 43.30 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 11.57 लाख किसानों ने बेचा धान, धान खरीदी के एवज में किसानों को 7251.72 करोड़ रूपए जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 23 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 11 लाख 56 हजार 873 किसानों से 40 लाख 30 हजार 163 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7251.72 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सभी परिवहन कार्यालयों में होगा सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक, परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी के माध्यम से मिलेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी परिवहन कार्यालयों में सेंसर आधारित आटोमेटेड कम्प्यूटराईज्ड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक बनाए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए वाहन चालकों को इस कम्प्यूटराईज्ड ड्राइविंग टेस्ट को पास करना होगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा सहित ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक स्थापना के कार्य में लगे कम्पनी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य के सभी जिलों में आटोमेटेड…
Read Moreनया पासपोर्ट बनाने या नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया होगी सरल, एम-पासपोर्ट-एप्प का होगा इस्तेमाल, छह जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट की होगी शुरूआत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में नया पासपोर्ट बनाने अथवा पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी। इसके चलते पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रियाओं के कारण होने वाली देरी-परेशानियों से राहत मिल सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया को राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की बैठक ली। बैठक में पासपोर्ट प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आरटीई के दस वर्ष: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने जारी की रिपोर्ट, राज्य के 6,511 निजी स्कूलों में आरटीई के जरिये पढ़ रहे 3 लाख से अधिक छात्र, बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, लिंगानुपात के अंतर में आई कमी
पोर्टल के कारण तीन सालों में प्रवेश दर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020-21 में 52,160 छात्रों ने लिया दाखिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में मूलभूत एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की विगत 10 वर्षो में प्राप्त उपलब्धि की ‘इंडस एक्शन’ द्वारा तैयार रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट की सबसे सुखद बात राज्य में आरटीई के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलना है। बीते 10…
Read Moreशासकीय कैलेण्डर की विक्रय दर निर्धारित, चालान जमा कर खरीदा जा सकता है शासकीय कैलेण्डर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय कैलेण्डर की विक्रय दरें निर्धारित कर दी गई हैं। सचित्र कैलेण्डर प्रति नग 50 रूपये और शीट कैलेण्डर प्रति नग 05 रूपये की दर से विक्रय किया जायेगा। शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालय एवं जनसामान्य अपने उपयोग के लिए सचित्र एवं शीट कैलेण्डर चालान के माध्यम से कार्यालय उप संचालक शासकीय मुद्राणालय, इन्द्रावती भवन के पीछे एमिनाईटीज ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर से क्रय कर सकते हैं। चालान मुख्य शीर्ष- ’’0058-मुद्रण तथा लेखक साम्रगी (डी) अन्य प्राप्तियां’’ में देय होगा। चालान की मूल…
Read Moreजशपुर जिला के आदिम जाति विभाग के अंतर्गत् संचालित छात्रावास-आश्रमों के लिए सामग्री स्व सहायता समूह से क्रय करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित 204 छात्रावास-आश्रमों, प्रयास, एकलव्य विद्यालयों और क्रीड़ा परिसर मेें ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनान्तर्गत जशपुर जिले के सक्रिय स्व-सहायता समूहों से क्रय किया जाना है। आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने बताया कि शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को भोजन सहाय, शिष्यवृत्ति, पोषण आहार हेतु प्रदत्त राशि में से मेस संचालन-नाश्ता, भोजन के लिए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त होने वाली सामग्रियों तथा…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आकाशीय बिजली गाज से फरसाबहार तहसील के ग्राम सुईजोर निवासी श्रीमती फ्लोरा मिंज पति श्री रूबेन मिंज की मृत्यु 03 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रूबेन मिंज हेतु 4 लाख रुपए, दुलदुला तहसील के ग्राम मकरीबंधा निवासी रायमुनी बाई की मृत्यु 23 जून 2021…
Read Moreसमाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा आश्रम में रहने वाले 06 वयोवृद्ध हितग्राहियों एवं अन्य जरूरतमंदों को कम्बल एवं मंकी कैप दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में कड़ाके की ठंण्ड और शितलहर को देखते हुए बालाछापर पर स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाले 06 वयोवृद्ध हितग्राहियों को कम्बल एवं मंकी कैप प्रदाय किया गया। साथ ही शासकीय जिला चिकित्सालय जशपुर में चिकित्साधीन महिला मरीज के पति एवं उनके दो नन्हें अबोध बच्चों तथा बस स्टैण्ड के पास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भी कम्बल एवं मंकी कैप वितरण किया गया।
Read More