जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आकाशीय बिजली गाज से फरसाबहार तहसील के ग्राम सुईजोर निवासी श्रीमती फ्लोरा मिंज पति श्री रूबेन मिंज की मृत्यु 03 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रूबेन मिंज हेतु 4 लाख रुपए, दुलदुला तहसील के ग्राम मकरीबंधा निवासी रायमुनी बाई की मृत्यु 23 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री इंदर साय हेतु 4 लाख तथा फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा निवासी महाबली विश्वकर्मा की मृत्यु 30 मई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री जनक राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts