विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होगें सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जिले में बाक्साइट उत्खनन को लेकर राजनीतिक पारा गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके विरोध में 4 सितंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे पूरे किये नहीं और भूपेश हिमाचल में झूठ का आँचल लहरा आये – भाजपा
भूपेश बघेल पहले अपने राज्य की जनता से किये वादे पूरे करें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे पूरे करने की बजाय उनसे पल्ला झाड़ लिया है और हद तो यह है कि हिमाचल में झूठ का आँचल लहरा आये। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के हर वर्ग को हसीन सपने दिखाए और सत्ता हासिल करने के बाद हर वर्ग को धोखा दिया। युवाओं को रोजगार देने का वादा किया…
Read Moreआगामी त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, हुड़दंग मचाने एवं अवैध गतिविधियों में शामिल रहने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही
जांजगीर-चांपा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग निकाला गया फ्लैग मार्च समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न मार्गो में आगामी त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया, इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले, अवैध गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों को यह संदेश देना था कि यदि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से शांति /कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है, तो उनके…
Read Moreसट्टा पट्टी लिखने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी सहित 1170/- रुपये किया गया बरामद
आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 587/22 धारा 4 क जुआ एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31 अगस्त 22 को ग्राम कुलिपोटा निवासी पवन लहरे द्वारा अपने घर के सामने अंको के आधार पर रुपए पैसा का दांव लगाकर सट्टा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी अपने घर के सामने रुपए पैसे का दांव लगाकर कागज के छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर सट्टा पट्टी लिखते मिला। आरोपी पवन लहरें के कब्जे से कागज के टुकड़ों में अंको के…
Read Moreनौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फोन पे के माध्यम से आरोपियों ने 1 लाख 90 हजार रुपये लिए थे प्रार्थी से, कृषि विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगानेका दिया था झांसा
आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम से 04 लाख रुपये की की गई थी मांग आरोपियों के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 279 / 22 धारा 420 , 34 भादवि पंजीबद्ध थाना सक्ती पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों को गुढ़ियारी जिला रायपुर से किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी प्रदुम लाल देवांगन उम्र 26 वर्ष निवासी मोंहदीकलॉ द्वारा थाना सक्ति में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2021 में ग्राम अडभार निवासी पूनम टण्डन एवं मोहन पटेल जो वर्तमान में वार्ड 25 भाभा साह चौक गुढियारी रायपुर में…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31.08.22 को रमेश कुमार बर्मन निवासी कोसा कोलिहा पारा में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 227/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। अवैध शराब ब्रिकी करना पाये जाने पर आरोपी रमेश कुमार बर्मन निवासी कोलिहापारा कोसा…
Read Moreपीजीडीसीए कोर्स कराने के नाम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी द्वारा पूर्व में मालखरौदा थाना क्षेत्र में करीबन 20 विद्यार्थियों से कंप्यूटर कोर्स कराने के नाम पर प्रत्येक से 10 से 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी किया गया है आरोपी द्वारा प्रार्थी से पीजीडीसीए कोर्स कराने के नाम से 13500/- रूपये की धोखाधड़ी किया गया है आरोपी के विरूद्ध मालखरौदा थाना में अपराध क्रमांक 235/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी महावीर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता ने दिनांक 31 अगस्त 22 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आई०टी० कैरियर के संचालक विनय…
Read Moreअपने जन्म दिवस पर पौधे लगाकर उस वृक्ष का भी जन्म दिवस मनायें – पं गिरधर शर्मा
उनतीस वर्ष पूर्व लगाये गये वटवृक्ष का पूजन चंदन आरती कर एवं पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन अनुष्ठान कर जन्मदिन मनाया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर जंगल मितान कल्याण संस्था बिलासपुर छत्तीसगढ़ के 29 वर्ष पूर्ण होने पर 30 अगस्त मंगलवार को विकास नगर 27 खोली स्थित उद्यान में उनतीस वर्ष पूर्व लगाये गये वटवृक्ष का पूजन चंदन आरती कर एवं पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन अनुष्ठान कर जन्मदिन मनाया गया। आज तीजा पर्व को देखते हुये आज महान तपस्वी, कथा वाचक, कवि, साहित्यकार, समाज सेवक, रुद्राक्ष मनीषी पं. गिरधर शर्मा ने…
Read Moreशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आया पुलिस गिरफ़्त में, वारदात को अंजाम देकर हो गया था फरार, न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय ने भेजा जेल
आरोपी छुपा हुआ था शिवपुरी मध्य प्रदेश में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में तोरवा पुलिस ने सफलता पाई है। आरोपी को शिवपुरी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसको लेकर इनाम की घोषणा भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इस बीच तोरवा पुलिस की तहकीकात जारी थी, जहां पता चला कि आरोपी शिवपुरी मध्य प्रदेश में…
Read Moreमहिला संबंधी अपराधों में की जा रही त्वरित कार्यवाही : नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चन्द घंटो में पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 345/22 धारा 452, 354 भादवि एवम 8 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवलाल शिकारी दिनाँक 30 अगस्त 22 के 12:00 बजे के आसपास पीड़िता के घर के अंदर घुसकर बेईज्जत करने की नियत से छेड़-छाड़ किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 345/22 धारा 452, 354 भादवि एवम 8 पोक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिक…
Read More