समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिले के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के चिनहांकित गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था, स्थानीय बोली और नाच-गान के माध्यम से शासन योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला जशपुर पुस्तिका, जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय अंतर्गत् छूटे हुए एवं नवीन पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ देने के निर्देश, पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 10 जून तक
ग्राम पंचायत स्तर पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई तक, सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत् वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त 21 मई 2022 को पात्र हितग्राहियों के खाते में सीधा डी.बी.टी. किया गया है। परंतु अभी भी कुछ पात्र हितग्राही छूट हुए हैं या नये आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर ने सभी जनपद सीईओ और तहसीलदार…
Read Moreकुल जीएसटी संग्रहण में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले आयातित सामानों पर टैक्स का होना, मोदी सरकार के मेक इन इंडिया के जुमले की नाकामी का प्रमाण है !- सुरेंद्र वर्मा
महंगाई दर ऐतिहासिक रूप से शिखर पर, उच्च मुद्रास्फीति, राजकोषीय घाटा, घरेलू उत्पादन में गिरावट, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार असंतुलन मोदी सरकार की नाकामी का प्रमाण है मोदी राज में यदि कुछ बढ़ रहा है तो महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, पूंजीवाद, बुलडोजर संस्कृति, हिंसा, नफ़रत और उन्माद आमजनता को राहत देनें में पूरी तरह नाकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जारी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बीते माह के कुल जीएसटी कलेक्शन में एक चौथाई हिस्सेदारी अकेले आयातित…
Read Moreकुनकुरी में नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का होगा आयोजन, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के प्रयास से श्री श्री विश्वविद्यालय के सहयोग से जिलेवासियों के लिए कुनकुरी में शुरू होगी ऑस्टियोपैथी
ऑस्टियोपैथी, जिसमें बिना दवा अंगूठे से दर्द होता है गायब, ऑस्टियोपैथी में न तो महंगे टेस्ट हैं, न दवाइयां और न ही किसी भी प्रकार की शल्य क्रिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का आयोजन कुनकुरी में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के प्रयास से कराया जा रहा है जो की बहुत जल्द शुरू होगा इससे जशपुर जिले के लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकते है. ऑस्टियोपैथी में न तो महंगे टेस्ट हैं, न दवाइयां और न ही किसी भी प्रकार की शल्य क्रिया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने बताया…
Read Moreदुर्गूकोंदल : महिला किसान सविता उईके के घर मुख्यमंत्री ने खाई करमत्ता-कोलियारी भाजी और जिमी कंद की सब्जी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भानुप्रतापपुर विधानसभा प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल में महिला किसान श्रीमती सविता उईके के घर पहुँचे। उन्होंने श्रीमती सविता के घर जमीन पर बैठ कर भोजन किया। सविता उईके ने मुख्यमंत्री को करमत्ता भाजी, कोलियारी भाजी, चेंच भाजी, रखिया बड़ी एवं आलू की सब्जी, जिमी कंद की सब्जी, उड़द-मूंग दाल, चांवल, रोटी, जिर्रा फूल की चटनी, आम चटनी एवं मड़िया पेज परोसा। इसके बाद खीर, छिन्द, जामुन और देशी आम का भी मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के…
Read Moreभेंट मुलाकात : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में गितपहर में मुख्यमंत्री ने लगाई चौपाल, हितग्राहियों ने बताया शासकीय योजनाओं से मिल रहा लाभ
दुग्ध उत्पादक अपनी समिति बना लें, संग्रहण केंद्र बनाकर खरीदी पर विचार करेगी सरकार, दूध उत्पादक किसानों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दूध उत्पादन करने वाले किसान सामूहिक रूप से अपनी समिति बनाकर यह कार्य करें और समिति के माध्यम से अपना दूध एकत्रित करें तो संग्रहण केंद्रों के माध्यम से इसकी खरीदी की सुविधा दी जा सकती है भानुप्रतापपुर विधानसभा के गितपहर में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान चारामा के किसान श्री भूषण साहू से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreस्वाद और सेहत से भरपूर है फोर्टिफाईड चावल : आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की प्रचुरता के कारण होते हैं पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक
खून निर्माण, भ्रूण विकास और नर्वस सिस्टम के काम-काज में देता है सहायता आकांक्षी जिलों सहित प्रदेश के 12 जिलों के राशन दुकानों में मिल रहा फोर्टिफाईड चावल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वर्तमान की व्यस्त दिनचर्या में लोग दैनिक खान-पान में स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय खाने में रोजमर्रा की पसंद चावल का अधिक गुणवत्ता और पौष्टिकता भरा विकल्प अब फोर्टिफाईड चावल के रूप में लोगों को मिला है। फोर्टिफाईड चावल स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। ये चावल सामान्य चावल की…
Read Moreओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित: हाई स्कूल में 53.7 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में 53.7 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम छात्र वेबसाईट http://www.sos.cg.nic.in और http://www.result.cg.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परीक्षा…
Read Moreविशेष खबर : पहले केंचुओं को देखकर डर लगता था, लेकिन अब तो ये मेरे घर के सदस्य हैं : उर्वशी एवं संगीता
गितपहर की महिलाओं के असली मितान हैं किसानों के मित्र कहे जाने वाले केंचुए, इनसे चल रहा है दो दर्जन महिलाओं का घर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मिट्टी को उर्वरा बनाने वाले केंचुए किसानों के मित्र कहलाते हैं, लेकिन क्या मिट्टी में लिपटे रहने वाले केंचुए महिलाओं के मितान हो सकते हैं…क्या यही केंचुए महिलाओं के लिए आय के साधन बन सकते हैं… सुनने में तो अजीब लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है और ये संभव कर दिखाया है कांकेर के गीतपहर ग्राम पंचायत में रहने वाली महिलाओं ने.…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गितपहर में की शीतला माता की पूजा-अर्चना
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा तहसील के अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुँचे। यहां ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने माता अंगारमोती माता की आराधना के साथ ही डोकरा देव, एवं पहारिया डोकरा देव की अच्छी वर्षा की कामना कर पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में नीम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री…
Read More