शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़- पत्थलगांव मार्ग, अंबिकापुर-वाड्रफनगर-बम्हनी-रेनकूट-बनारस मार्ग, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भारत माला योजना में स्वीकृति देने की रखी मांग मुख्यमंत्री श्री बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ को आरओबी के लिए 700 करोड़ रूपए देने की घोषणा केन्द्रीय मंत्री ने भारत माला परियोजना-2 में स्वीकृति का दिया आश्वासन छत्तीसगढ़ विकास की दौड़ में लगातार आगे: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की कुल 1017…

Read More

केंद्र सरकार से हजारों करोड़ लेकर केवल अपने नाम का विज्ञापन देना राज्य सरकार की ओछी राजनीति का परिचायक : विष्णुदेव साय

केंद्र से 9240 करोड़ लेकर सरकारी विज्ञापन से मोदी जी व गडकरी जी का फोटो गायब करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रमाण – भाजपा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ को 9240 करोड़ की लागत की 1,017 किलोमीटर लम्बी 33 प्रगति की राहों की सौगात दी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई राहें दे रही है। केंद्र के पैसे से पूरे राज्य में सड़कें बनाई जा रही हैं और राज्य सरकार की…

Read More

कुष्ठ बस्ती में सुरक्षा प्रदान करे प्रशासन : अरुणिमा मिश्रा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सचिव अरुणिमा मिश्रा ने प्रशासन से रेलवे मरिमाई के पास स्थित कुष्ठ बस्ती में सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले कुष्ठ बस्ती के बुजुर्ग महिला पुरुषों का वेक्सिनेशन कराया गया था, उसी रात असामाजिक तत्वों ने उनकी झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हो गये हैं। अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग कुष्ठ रोगियों की बस्ती में सुबह से देर रात तक…

Read More

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्र में लू के प्रकोप की जारी हुई चेतावनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी करते हुए सूचित किया गया है कि प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभागों के जिलों में 1-2 पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में संबंधित विभागों को सतर्क रहने हेतु एडवायजरी जारी की गई है। देखे मौसम विभाग द्वारा जारी एडवायजरी….

Read More

छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की पूरे देश में चर्चा, गौठानों के स्वावलंबी होने से पूरा गांव हो रहा स्वावलंबीः मुख्यमंत्री श्री बघेल

गोधन न्याय योजना : पशुपालक ग्रामीणों, गोठान समितियों और महिला समूहों को 6.59 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी भुगतान तथा लाभांश वितरण के रूप में पशुपालक ग्रामीणों, गोठान समितियों और महिला समूहों को 6 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज भुगतान की गई राशि में 29 मार्च से 15 अप्रैल तक गोठान में क्रय किए गए गोबर के एवज में 2…

Read More

शासकीय एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 24 अप्रैल से 14 जून तक, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित आदेश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में आए दिव्यांग श्यामो का ईलाज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदन का प्राथमिकता से निरारकरण करने के निर्देश दिए हैं। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्री श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज हेतु सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सूना और समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। दिव्यांग…

Read More

जशपुर जिले की मॉडल गौठान बगिया की चम्पा स्व सहायता समूह की महिलाएं मसाला एवं सब्जी उत्पादन से 1 लाख 35 हजार रूपए का अर्जित किये लाभ, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में महिलाओं को रोजागर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्व-सहायता समूहों को मल्टीएक्टिविटी के तहत् रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने घर के काम काज के साथ ही परिवार को भी आर्थिक सहायता दे सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के ग्राम पंचायत बगिया के मॉडल गौठान रजौटी के चम्पा  स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टिएक्टीविटी के तहत गोठान की उपलब्ध भूमि में से सामुदायिक बाड़ी सब्जी उत्पादन कार्य कर रही है। महिलाओं ने 0.400 हे भूमि…

Read More

जशपुर जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का किया गया आयोजन, अग्नि शामक यंत्रों का निरीक्षण, फायर फाइटिंग, मॉक ड्रिल, अग्नि दुर्घटनाओं तथा बचाव के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जशपुर जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान जशपुर जिले के जिला मुख्यालय जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगाँव में अग्नि सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रम जैसे शहर के बड़ी इमारतों में अग्नि शामक यंत्रों का निरीक्षण, फायर फाइटिंग संबंधी मॉक ड्रिल, स्कूल कॉलेजों में अग्नि दुर्घटनाओं  तथा उनसे बचाव से संबंध में जानकारी दिया गया। इसी तारतम्य में आज 20 अप्रैल 2022 को जशपुर जिला मुख्यालय के…

Read More