कांग्रेस राज में रेत तस्कर छतीसगढ़ की पावन नदियों को बर्बाद कर रहे है, तस्करों के सामने नतमस्तक है प्रदेश सरकार : कौशिक

कांग्रेस राज में रेत तस्करों ने नदियों को पूरी तरह खाली किया पुल हुए कमजोर  :  कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में रेत तस्करों के नदियों में अवैध उत्खनन के कारण नदी मार्गों में स्थित पुल कमजोर होते जा रहे है। रेत तस्करों ने नदी को पूरी तरह खाली कर दिया है जिसके कारण नदियों में बने पुलों के पीलर भी कमजोर हो चुके हैं एवं कभी भी पुल क्षतिग्रस्त हो सकते है। श्री कौशिक ने कहा कि अरपा नदी में रेत…

Read More

युवाओं को छलने ठगने के साथ साथ उनके अधिकारों को छिनने का मिशन छत्तीसगढ़ में चल रहा हैं- अमित साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार पर युवाओं को छलने और ठगने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार बीते तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को ना चुनावी वादे के मुताबिक़ भत्ता दे पाई और ना ही रोकगार और इस लिए 5 साले के रोज़गार मिशन की घोषणा कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं को बरगलाने का छलने व ठगने का प्रयास किया जा रहा हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित…

Read More

कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के लिए मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री, सभी विषयों की कक्षावार पाठ्य सामग्री उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, विद्यार्थियों को अध्ययन प्रभावित न हो इसलिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा राज्य के चुने हुए विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए हिन्दी माध्यम में स्व-अध्ययन मल्टी मीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों की पाठ्य सामग्री का वीडियो यू-ट्यूब के पीटीडी सीजी चैनल में उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को यू-ट्यूब लिंक https://youtube.com/c/PTD Chhattisgarh  पर देखा जा सकता है। एससीईआरटी के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा…

Read More

पर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी, कोविड संक्रमित अभ्यर्थी भी दे सकेंगे परीक्षा, परीक्षा हेतु विशेष निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों के लिए खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। व्यापम द्वारा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कोविड संक्रमित अभ्यर्थी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या…

Read More

किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुनः होगी बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी के शंकर नगर स्थित उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर अटल नगर में आंदोलनरत किसानों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक अभनपुर श्री धनेन्द्र साहू एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुबत साहू तथा संचालक ग्राम एवं नगर निवेश श्री जय प्रकाश मौर्य सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक…

Read More

18 वर्ष से अधिक के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़, अब तक 1.94 करोड़ से अधिक को पहला टीका, 68 प्रतिशत ने लगवाए दोनों टीके

15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली डोज, करीब डेढ़ लाख लोग प्रिकॉशन डोज भी लगा चुके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के अपने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के काफी करीब पहुंच गया है। इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 68 प्रतिशत दोनों टीके लगवा चुके हैं। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी जा…

Read More

छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन : देश में चमकेगा ब्रांड छत्तीसगढ़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के विविधिकरण और इसे विकसित राज्यों के स्तर तक लाने के लिए नए नए प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य में कई कदम उठाए गए हैं। यहां धान और वनोत्पाद के विपुल उत्पादन के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए कई पहल की गई है। इसी के तहत यहां सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना, इथेनाल प्लांट की स्थापना, मिलेट मिशन, वनोपज एवं वनोत्पाद के वेल्यूएडिशन सहित कई क्षेत्रों में काम हो रहा है। लाख…

Read More

मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए, मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र, नया मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए नियुक्त लोकपालों के मानदेय में प्रति सीटिंग 1250 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें हर सीटिंग के लिए 2250 रूपए का मानदेय मिलेगा। मनरेगा लोकपालों को अब तक प्रति सीटिंग एक हजार रूपए की दर से मानदेय प्राप्त हो रहा था। लोकपालों के लिए मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रूपए प्रति माह निर्धारित की गई है। मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23…

Read More

मुख्यमंत्री ने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के शपथ ग्रहण समारोह में की घोषणा, जूनियर अधिवक्ताओं की ट्रेनिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना : भूपेश बघेल

दुर्ग में बार एसोसिएशन का कक्ष होगा रिनोवेट, लाइब्रेरी भी अपग्रेडेड होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जूनियर अधिवक्ताओं को न्यायालयीन काम-काज की ट्रेनिंग देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ट्रेनिंग से जूनियर अधिवक्ताओं को फील्ड में काम करने में जहां ज्यादा सुविधा होगी, वहीं न्याय की मांग करने वाले  नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। श्री…

Read More

प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की सम्भावना

22 जनवरी की शाम या रात सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हो सकती है हल्की वर्षा 24 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा की सम्भावना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने…

Read More