चार दशक की सेवा को सलाम : पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने सात अनुभवी कर्मियों को दी विदाई, बिजली विभाग के रत्नों का हुआ सम्मान, एमडी बोले अनुभव हमारी पूंजी है.

सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला सम्मान, पावर ट्रांसमिशन मुख्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 7 कर्मियों की विदाई, कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी – श्री आर.के.शुक्ला रायपुर. 30 मई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में आज एक भावुक क्षण तब आया जब सात  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति–पत्र और स्मृति–चिन्ह भेंट कर उनके दशकों लंबे सेवाकाल की सराहना की और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।…

Read More

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ भव्य समापन समारोह, केशवपुर अंबिकापुर बनी चैंपियन.

रात की रोशनी में चमका क्रिकेट का सितारा, केशवपुर बनी विजेता, ₹1 लाख नकद इनाम के साथ ट्रॉफी पर कब्जा. केशवपुर अंबिकापुर ने छक्के-चौकों से जीता खिताब, भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को 33 रनों से हराया. जशपुर. 30 मई 2025 : स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की स्मृति में बगिया में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बेहद उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं। इस गरिमामयी अवसर पर केशवपुर अंबिकापुर की टीम ने भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को हराकर प्रतियोगिता का खिताब…

Read More

छः साल की तलाश के बाद दबोचा गया दरिंदा : 2019 में भिलाई की नाबालिग से अनाचार कर हुआ था फरार, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा हर्ष दुबे, गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी विगत छः वर्ष से चल रहा था फरार, आरोपी हर्ष दुबे को भिलाई नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार. दुर्ग. 30 मई 2025 : छह वर्षों से फरार चल रहे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी हर्ष दुबे को आखिरकार भिलाई नगर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2019 से पुलिस की पकड़ से बाहर था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत यह बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी है। जिले…

Read More

शराब दुकान के बाहर गाली-गलौज और चाकू से धमकी, सुपेला पुलिस ने हिंसक वारदात के दोनों फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.

थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1053/24 धारा 296 115 (2), 118(1), 119(1),  3(5) बीएनएस दर्ज कर की जा रही थी विवेचना, आरोपी घटना घटित कर हो गए थे फरार. गिरफ्तार आरोपी – 1-आरोपी मोनू चौहान उम्र 26 साल गौतम नगर सुपेला, 2- छोटू वानखेडे उम्र 35 साल निवासी शंकर पारा सुपेला. दुर्ग. 30 मई 2025 : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से डराने की वारदात में सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 07 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी…

Read More

बांग्लादेशी घुसपैठ का बड़ा खुलासा : अवैध बांग्लादेशी एंगल में सनसनी, दुर्ग के जयंती नगर में चल रहा था शरण स्थल, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भिलाई और दुर्ग से दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए केंद्रीय जेल में.

बांग्लादेशी मामले में सम्मिलित दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी को चरोदा भिलाई 03 एवं दूसरे को जयंती नगर दुर्ग से किया गया गिरफ्तार. दुर्ग. 30 मई 2025 : अन्तर्राष्ट्रीय घुसपैठ और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में शरण देने के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को भिलाई 03 चरोदा एवं जयंती नगर दुर्ग से गिरफ्तार किया है। इन पर अवैध रूप से दो बांग्लादेशी महिलाओं को अपने निवास पर छिपाकर रखने और सहायता देने का…

Read More

रेंज स्तरीय दोष-मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक : दुर्ग रेंज पुलिस ने की 250+ दोष-मुक्त केस की पड़ताल, झूठे मामलों का होगा पर्दाफाश, झूठे आरोपियों पर होगी कार्रवाई, महिला अपराध, एनडीपीएस और हत्या के मामलों में होगी फुल प्रूफ विवेचना.

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा लगातार की जा रही है, रेंज स्तरीय दोष-मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक. समीक्षा के दौरान कुल 250 से अधिक प्रकरणों पर की गई समीक्षा. झूठी शिकायत करने वाले लोगों को झूठा फंसाने वालों के विरुद्ध अभियोजन अधिकारियों को माननीय न्यायालय को प्रतिवेदन देने दिए निर्देश. दुर्ग.30 मई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा 29 मई 2025 को आयोजित रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक में 250 से अधिक दोष–मुक्त मामलों की गहनता से समीक्षा की गई। यह बैठक महिला अपराध, पास्को…

Read More

शादी का झांसा बना धोखा : दो साल पुराने संबंध का काला सच आया सामने, 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोपी उनेश केरकेट्टा को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया न्यायालय के समक्ष.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही. थाना सीतापुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. अंबिकापुर. 29 मई 2025 : सीतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी उनेश केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

Read More

जूटमिल में चैन स्नैचिंग गैंग का खुलासा : 75 वर्षीय पुजारी से लूट की वारदात, रायगढ़ पुलिस की तत्परता से प्रेम सारथी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद.

जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 304(2) भादवि, 112 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. रायगढ़. 29 मई 2025 : रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में जूटमिल पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए 48 घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वृद्ध पुजारी से सोने की चेन लूटने वाले इस गिरोह से 1.70 लाख की दो चेन और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 3.5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। इस संगठित अपराध में एक विधि के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री के भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : बगिया में श्रद्धांजलि सभा का भावुक वातावरण, हर आंख रही नम, स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की सादगी ने जीते थे दिल, दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि.

स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा. बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना. जशपुर. 29 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छोटे भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके निवास बगिया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सादगी, सेवा और सहजता से भरे जीवन के लिए पहचाने जाने वाले स्व. साय को याद कर उपस्थित सभी जन भावुक…

Read More

जनचौपाल में कोतरारोड़ पुलिस का मिशन : अब गांव की महिलाएं खुद करेंगी सामाजिक बुराइयों का सफाया, अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में महिला समिति बनाकर उठाया बड़ा कदम.

कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन. अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया संकल्प रायगढ़. 29 मई 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने आज ग्राम बायंग में आयोजित जन-चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए महिला समिति का गठन किया। इस समिति का उद्देश्य ग्रामीण अपराध नियंत्रण में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना और अवैध शराब व नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध सक्रिय जनजागरण अभियान चलाना है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं ने…

Read More