विष्णु का सुशासन कल्याणकारी, हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे रायपुर. 30 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर…

Read More

छत्तीसगढ़ पावर कंपनी से 9 अनुभवी अधिकारी सेवानिवृत्त, पॉवर ट्रांसमिशन में लगे अनुभवी स्तंभों की सेवानिवृत्ति, अनुभव की पूंजी से हुई विदाई, मनोठिया ने जताई चिंता.

पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 9 की विदाई, अनुभवी कर्मियों की कमी खलेगी – मनोठिया रायपुर. 30 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय में आज नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। इनमें से कई कर्मियों ने 37 से 41 वर्षों तक बिजली विभाग में सेवा दी। कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया ने उनके अनुभव को ‘अनमोल पूंजी’ बताते हुए कहा कि इनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्यालय में आज 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण…

Read More

विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान, छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से आ रहे बदलाव

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, सहायक संचालक (जनसंपर्क) रायपुर, 30 अप्रैल 2025/ हर वर्ष 1 मई को हम श्रमिक दिवस मनाते हैं। यह एक ऐसा दिन जो श्रमिकों के अथक परिश्रम, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, राज्य की आर्थिक प्रगति में महिला श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जाना जाता है। कृषि, खनन, वनों से प्राप्त उत्पादों और छोटे उद्योगों पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिलाएँ खेती-बाड़ी, तेंदूपत्ता संग्रहण…

Read More

मोबाईल रिपेयर का बहाना बनाकर की ठगी, दुकानदार को बीस हजार की चपत लगाकर भागा, सुपेला पुलिस ने आरोपी नितिन सोनी को पकड़ कर भेजा सलाखों के पीछे.

मोबाईल रिपेयरिंग एवं नेक बैंक खरीदने की बात कर धोखा देकर करवा लिया रकम ट्रांसफर और हो गया फरार. आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल. थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 474/2025 धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर की जा रही थी विवेचना. दुर्ग. 30 अप्रैल 2025 : दुकानदारों को मोबाईल रिपेयरिंग और नेक बैंक खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले नितिन सोनी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी 21 अप्रैल को एक दुकानदार से 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवा कर फरार हो गया…

Read More

जूटमिल पुलिस की बड़ी कामयाबी : चाकू से हमला कर फरार हुआ आदतन अपराधी मार्शल यादव आखिरकार पकड़ा गया, कई मामलों में है वांछित,न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

मारपीट मामले में फरार आदतन बदमाश गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश कर भेजा जेल. रायगढ़. 30 अप्रैल 2025 : रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में 8 मार्च को हुए मारपीट कांड में फरार चल रहे आदतन बदमाश मार्शल यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला किया था। जूटमिल पुलिस ने उसे चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई इस…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा- शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र

वार्षिक परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर कांसाबेल में वार्षिक उत्सव एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।  इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सालिक साय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। सरस्वती शिशु मंदिर…

Read More

टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिए जशपुर जिले को मिला सम्मान : स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित

जिले में 271 से अधिक ग्राम पंचायतों को किया गया है टीबी मुक्त जशपुर, 30 अप्रैल 2025/  राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए मंगलवार को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जशपुर जिले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा सीएमएचओ श्री जीएस जात्रा के नेतृत्व गए स्वास्थ्य विभाग जशपुर के दल को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी…

Read More

जशपुर : महिला एवं पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आमंत्रित

जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की ओर से नगर सेना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला और पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड जशपुर, 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल…

Read More

हाईवे पर बरातियों से मारपीट : रायगढ़ में शादी की खुशी मातम में बदली, हाईवे पर बरातियों पर जानलेवा हमला, रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 137/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया गया पंजीबद्ध. रायगढ़. 30 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बारात बस को हाईवे पर चार हथियारबंद युवकों ने रोककर बरातियों से मारपीट की। पटेलपाली तिराहा पर हुई इस हिंसक वारदात में चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडे का इस्तेमाल किया…

Read More