आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट बलौदाबाज़र : प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 21.04.2025 के 10:00 बजे अपने बड़े पिताजी के लड़का के साथ शराब लेने सुरखी शराब भट्टी जा रहा था, कि इसी बीच मार्ग में आरोपी विनोद कुर्रे मिला, जिसके द्वारा प्रार्थी को शराब पिलाने के लिए बोला गया, जिसमें प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की देख धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है तथा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
तंत्र-मंत्र से गड़ा खजाना निकालने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, आरोपी चढ़ा सूरजपुर पुलिस के हत्थे, ‘सोना निकलेगा’ कहकर ठगे 14 लाख, गड़ा खजाना निकाला तो निकली मिट्टी, ठग तांत्रिक गिरफ्तार…पढ़ें पूरी ख़बर….
जमीन में गड़ा धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार. सूरजपुर. 22 अप्रैल 2025 : सूरजपुर जिले में जमीन में गड़ा खजाना निकालने का झांसा देकर तंत्र-मंत्र के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने 2 वर्षों की सतत पतासाजी के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित से करोड़पति बनाने का लालच देकर न सिर्फ तांत्रिक अनुष्ठान कराया बल्कि ठगी की रकम से मकान भी बनवा लिया। ग्राम खोंड़ थाना रमकोला…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु श्री कमलेश पटेल से की भेंट : ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों के साथ किया मौन योग अभ्यास
रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वप्रसिद्ध योगगुरु कमलेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने योगगुरु को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया और योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में भी सहभागिता की और आम नागरिकों के साथ आधे घंटे तक मौन योग (मेडिटेटिव साइलेंस) का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक…
Read Moreसंघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री श्री साय की बधाई
पूर्वा अग्रवाल को 65वीं रैंक प्राप्त करने पर दूरभाष पर दी शुभकामनाएं रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी चयनित युवाओं ने न केवल अपने परिजनों, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता आपकी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा साथी पूरी ईमानदारी एवं…
Read Moreसड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन एवं सुडा के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण रायपुर. 22 अप्रैल 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर 240 ई-बस उतारने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत राज्य में ये ई-बसें संचालित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर शहरी आवागमन को बेहतर बनाने ई-बस सेवा के प्रभावी संचालन हेतु नगरीय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर हुआ अमल : 11 हजार से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा सरगुजा में खुलेगा पीएचई के मुख्य अभियंता का परिक्षेत्रीय कार्यालय सुशासन तिहार में विभाग को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित समाधान के दिए निर्देश जल संरक्षण के लिए “कैच द रेन” अभियान का करें व्यापक प्रचार रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और इसकी गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में…
Read Moreतेजी से कार्य करते हुए अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सड़कों, पुल-पुलियों व भवनों के निर्माणकार्य करें पूर्ण : विष्णु देव साय
प्रमुख सड़कों पर तेज और सुरक्षित यातायात पर जोर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की एआई और नवीन तकनीकों के उपयोग से खराब सड़कों के त्वरित चिन्हांकन व मरम्मत के दिए निर्देश नए विधानसभा भवन में सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी का 95% काम पूरा रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करते हुए अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में…
Read Moreप्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
रायपुर 22 अप्रैल 2025/ प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाओं में दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की…
Read Moreमुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप : छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के लिए 23 अप्रैल से 11 मई तक आवेदन आमंत्रित रायपुर, 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नवाचार और प्रभावी नीतियों पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को गवर्नेंस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर एक दक्ष एवं उत्तरदायी प्रशासनिक पीढ़ी तैयार करना है। योजना के…
Read More