थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज.
रायगढ़. 16 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। यह मामला 4 सितंबर को ग्राम बोईरडीह नवापाली में हुआ था, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने गांव के ही युवक पुरुषोत्तम पटेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। घटना में युवक की कलाई पर आरोपी ने दांत से काट लिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बोईरडीह नवापाली में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 4 सितंबर की शाम का है, जब गांव के सुरज सिदार और साहिल यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवक पुरुषोत्तम पटेल को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। शिकायत पर 4 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
आरोपियों की मारपीट से आहत पुरुषोत्तम पटेल की कलाई पर सुरज सिदार ने दांत से काट लिया था, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश कर आज दोनों आरोपियों सुरज सिदार पिता गौरीशंकर सिदार उम्र 26 वर्ष और साहिल यादव उर्फ राजकिशोर यादव पिता सुशील यादव उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह नवापाली को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
