जशपुर कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण विभाग के कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

फरसाबहार के ऑक्सीजन प्लांट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा चिन्हांकित गौठान और चारागाह में सोलर पंप लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास और सामग्री वितरण के लिए हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार को फरसाबहार विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ऑक्सीजन प्लांट को 15 जनवरी से पूर्व पूर्ण…

Read More

हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

रोजगार दिवस के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश व परिपत्र वेबसाइट http://mgnrega.cg.nic.in/GoodGovernance.aspx से किए जा सकते हैं डाउनलोड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) कार्यालय ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने सभी कलेक्टरों-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों (मनरेगा) को परिपत्र जारी किया है। मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर पूर्ववत हर महीने की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर कोविड अनुकूल…

Read More

‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क श्री उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कैलेण्डर में माह जनवरी…

Read More

बाबा गुरू घासीदास के बताये सदमार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत – डॉ शिव कुमार डहरिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि हमें बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की जरूरत है बाबा प्रेम एवं सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने सत्य अहिंसा और मानव मानव  में समानता का संदेश दिया। इन संदेशों को हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए। गुरू बाबाजी के बताये मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी भाई-चारा, सामाजिक समरसता, प्रेम और सद्भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि…

Read More

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

सी.सी.टी.एन.एस. योजना के तहत् डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर, दिनांक 27.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।समीक्षा दौरान जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना तपकरा, थाना बागबहार, थाना दुलदुला में डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य…

Read More

पिता और छोटे पुत्र के विवाद में बड़े भाई ने किया बीच बचाव, छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर चला दिया डंडा और कर दिया गंभीर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घरेलू विवाद को लेकर अपने बड़े भाई के ऊपर डंडा से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना दुलदुला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 92/21 धारा 294, 506, 323, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2021 की शाम को शंकर महली अपने छोटे भाई रामदेव महली एवं पिता संगल महली निवासी ग्राम सिरिमकेला एक साथ अपने घर में बैठकर बातें कर रहे थे, उसी दौरान रामदेव महली द्वारा घरेलू बात को लेकर अपने पिता…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘‘कहत कबीर’’ पुस्तक का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि सन्त कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित…

Read More

रमन सिंह और भाजपा को छोड़कर शराबबंदी के लिए गठित तीनों कमेटी शराबबंदी के लिए काम कर रही है- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एक मजबूत और प्रभावी सफल शराबबंदी के पक्षधर हैं इसीलिए सर्वसम्मति से सबके सहमति और सहयोग से शराबबंदी को लागू करने की बात करते हैं। रमन सिंह और भाजपा को छोड़ कर राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक कमेटियां शराबबंदी के लिए जोर शोर से काम कर रही है। सफल…

Read More

कालीचरण जैसे लोग आरएसएस की जहरीली विचारधारा पोषित – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पाखंडी कालीचरण ने राष्ट्रद्रोह का काम किया है। उसने महात्मा गांधी पर नहीं भारत की आत्मा पर प्रहार करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम  ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्यजनक है कि गांधी जयंती पर खादी खरीदने की नौटंकी करने वाले भाजपाईयों के मुंह से पाखंडी कालीचरण के लिये निंदा के एक शब्द भी नहीं फूटा। भाजपा ने कालीचरण के द्वारा राष्ट्रपिता के संबंध में दिये गये अमर्यादित और अभद्र शब्दों की निंदा के लिये कोई भी अधिकृत बयान नहीं दिया। कालीचरण जैसों…

Read More

कांग्रेस संचार प्रमुख पर बरसे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग, कांग्रेसी अपनी जुबान सम्हालें वरना जवाब हम भी दे सकते हैं- अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर  भाजपा रायपुर जिला मीडिया  प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि रेत, खेत, लिकर, ट्रांसफर ऐसा कौन सा उद्योग है, जिसकी फ्रेंचाइजी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में नहीं दी जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के अनुरूप जो स्तरहीन भाषा व्यक्त कर रहे हैं, उसी…

Read More