समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजधानी के पुलिस परिवार द्वारा संचालित प्रयास स्कूल की जमीन पर भूमाफिया के कब्जे और इसके खिलाफ बच्चों के प्रदर्शन पर नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब बच्चों के लिए पुलिस परिवार द्वारा संचालित स्कूल को दो एकड़ जमीन देकर वाहवाही बटोरने की होशियारी दिखाते हैं।दूसरी तरफ कांग्रेस राज के परम प्रिय भूमाफिया उस जमीन पर कब्जा करते हैं और बच्चों को अपनी जमीन बचाने सड़क पर उतरना पड़ता है! इस कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर कलेक्टर ने धान खरीद केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढकने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं | इसी कड़ी में सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढका जा रहा है| कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को अपने अपने धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं| साथ ही नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और कोई…
Read Moreबाजार जाने के लिये निकली नाबालिग को बहला ले गया मुम्बई और करता रहा दुष्कर्म, पिता की रिपोर्ट पर सायबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को मुम्बई से किया गया गिरफ्तार
नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर मुम्बई (महाराष्ट्र) ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुम्बई से थाना आस्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 16/2021 धारा 363, 366(क), 376(2) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.04.2021 को थाना आस्ता क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने थाना आस्ता में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग आस्ता बाजार जाने के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Read Moreसामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021- ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर
समदर्शी न्यूज़ डेस्क. नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने आज सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया। जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर रहा। यह इंडेक्स राज्यों को सुशासन की कसौटी पर कसने के लिए जारी किया है, जिसमें समाज कल्याण और विकास के मापदंड पर छत्तीसगढ़ खरा उतरा है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में योजनाओं के माध्यम से सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया गया है। इन विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिल रही है। यही…
Read Moreमुख्यमंत्री से नगर पंचायत मारो के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा पुरखों का सपना: भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा सभी वर्ग की खुशहाली के लिए पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे निरंतर साकार करने का कार्य हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब हम अपने…
Read Moreगढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण: डॉ. चरणदास महंत
सक्ती प्रेस क्लब भवन का हुआ लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। डॉ. महंत ने नए भवन के लोकार्पण पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रजातंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में मजबूती के साथ अपना कार्य कर रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिला सक्ती को गरिमा के अनुकूल स्थापित करने…
Read Moreसर्वांगीण ग्रामीण विकास को मिल रही मजबूती-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायगढ़, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल आज खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 17 लाख 45 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि शासन गांवों के विकास को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं, जो आज सर्वांगीण ग्रामीण विकास को मजबूती दे रही हैं। शासन आजीविका संवर्धन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण सभी पहलुओं पर केंद्रित योजनाएं संचालित कर…
Read Moreमौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की बन रही है सम्भावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में कल उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है और दक्षिण छग में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। प्रदेश में कल दिनांक 26 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल से अगले 2 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। परन्तु वृध्दि का ट्रेंड जारी रहने की सम्भावना है।…
Read Moreकोंटा, भैरमगढ़, भोपालपट्नम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, मंत्री कवासी लखमा का एयरपोर्ट में भव्य स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बस्तर के तीनों नगरीय निकायों कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्नम में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। जीत के रणनीतिकार आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के रायपुर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया एवं बधाई दी। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जनता ने उत्साहपूर्वक कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। चुनाव परिणाम से यह साफ हो चुका है कि जनता ने भाजपा के झूठ और वैमनस्य की राजनीति को सिरे से नकारते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के मूलमंत्र विकास, विश्वास और सुरक्षा…
Read More