समदर्शी न्यूज़ जशपुर निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव रक्षित केंद्र जशपुर एवं यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में बुधवार को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाने हेतु यातायात पुलिस जशपुर द्वारा तेज गति, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक वाहन चालक, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही हेतु बस स्टैंड, बालाजी मंदिर तिराहा पर विशेष अभियान चलाया गया. अनावश्यक रूप से घूमने वाले नाबालिग वाहन चालकों को रोक कर उनके परिजनों को समक्ष में बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ
सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप के जरिए स्वयं दर्ज करा सकते हैं जानकारी समदर्शी न्यूज़ रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया। सर्वेक्षण का कार्य 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के सर्वेक्षण के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ क्वांटीबायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप में व्यक्ति खुद अपनी जानकारी डाल कर पंजीयन करा सकता है। यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण भूमिहीनों को भी मिलेगा न्याय, राज्य के सभी जिलों में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन हुआ प्रारंभ
साल में हर परिवार को मिलेगा 6 हजार रूपए का आर्थिक अनुदान समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी न्याय मिलेगा। कृषि भूमिहीन मजदूरों को न्याय देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस योजना के लिए भूमिहीन मजदूरों, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों मुखिया का पंजीयन सभी जिलों में शुरू हो गया है। पंजीयन के लिए ग्राम पंचायतों में व्यवस्था की गई है। यह योजना…
Read Moreप्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ रायपुर प्रकृति प्रदत्त वनौषधियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत खोन्द्रा बोईरपड़ाव में सम्पन्न हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी तथा सदस्य सचिव अरूण पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में प्राकृतिक वनस्पतियों की उपलब्धता के मूल्यांकन और उनके संरक्षण तथा संवर्द्धन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में संयुक्त वन प्रबंधन समिति, जैव विविधता प्रबंधन समिति तथा पारंपरिक वैद्यकला से जुड़े लगभग 60 लोगों ने…
Read Moreबस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के पहुँचनें से बदल रही तस्वीर
सिलगेर और मिनपा क्षेत्र के ग्रामीणों का सुविधा शिविर में दिखा उत्साह सुविधा शिविर से ग्रामीणों को मिल रही आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन आदि की सुविधा समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुकमा जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की पहल से अब ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन पंजीयन आदि की सुविधाओं का लाभ बड़ी आसानी से मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में…
Read Moreसोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पूर्व शिक्षक पर दर्ज हुआ प्रकरण, हुई गिरफ्तारी
समदर्शी न्यूज कुनकुरी सोशल मीडिया में आपत्पोतिजनक पोस्ट डालने वाला रिटायर्ड शिक्षक एस सोनाराजा के विरूद्ध भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष कुनकुरी अमित मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कुनकुरी पुलिस द्वारा भा.द.सं. की धारा 295 ए, एवं 298 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पूर्व शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु विधिवत कार्यवाही की जा रही है। जाने क्या है मामला पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार एस सोनाराजा पूर्व शिक्षक पर सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर…
Read Moreब्रेकिंगः सोशल मीडिया में विवादित बयान पोस्ट करने वाले पूर्व शिक्षक के विरूद्ध कुनकुरी थाने में भाजयुमो कार्यकर्ता मामला दर्ज कराने जुटे
समदर्शी न्यूज कुनकुरी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अनुराग मसीह के वॉल पर हिन्दू धर्म एवं गोवंश के प्रति विवादास्पद पोस्ट डाले जाने के विरोध में कुनकुरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ कुनकुरी नगरवासी पूर्व शिक्षक सहायक सोनाराजा के विरूद्ध लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज कराने थाना पहूंचे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दिये जा रहे शिकायत पत्र में शिक्षक द्वारा पूर्व में भी जानबुझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाले जाने के प्रकरणों का उल्लेख किया गया है और इस विषय…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 5 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चौक बिलासपुर तथा 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र प्रदेश के 28 सरकारी अस्पतालों को अब तक मिल चुका है एनक्यूएएस प्रमाण पत्र समदर्शी न्यूज़ रायपुर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS- National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा इन अस्पतालों…
Read More5 सितंबर तक प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं स्कूल कर्मचारियों का किया जाएगा टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैश्विक महामारी की वजह से प्रदेश में पिछले 2 वर्षों से शासन द्वारा स्कूल बंद कर दिए गए थे, जिससे कि बच्चों को इस कोरोना महामारी से बचाया जा सके। देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के मद्देनजर स्थिति का आंकलन कर सरकार द्वारा सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया जाना है। इन्हीं बातों…
Read Moreराजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में किया जाएगा विकसित: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री पहुंचे राजमेरगढ़: आदिवासी अंचल के गांव में ग्रामीणों से लिया योजना का फीडबैक ग्रामीणों ने अपनेपन के साथ मुख्यमंत्री को दी खीरा-भाजी की भेंट समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सुदूर अंचल के ग्राम राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजमेरगढ़ अमरकंटक से लगा हुआ गांव है। यह तपोभूमि है। यहां बैगा आदिवासी निवास करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि दूर-दूर से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजमेरगढ़ में योग केन्द्र और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी,…
Read More