भाजपा युवा मोर्चा कुनकुरी की पहली परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार का शंखनाद, ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘एक बूथ-20 यूथ’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

‘तिरंगा यात्रा‘ और ‘एक बूथ-20 यूथ‘ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, युवाओं से संगठन की ताकत बनने की अपील कुनकुरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुनकुरी द्वारा नवीन मंडल गठन के पश्चात नगर के मंगल भवन में प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि…

Read More

वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान: राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने केक काटकर और फल वितरण कर समाजसेवा की मिसाल पेश की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने सेवा के साथ मनाया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में केक काटकर किया फल वितरण जशपुर : सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा फल वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के…

Read More

जशपुर: 2% महंगाई राहत और एरियर की मांग को लेकर गरमाया माहौल, पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जशपुर : जिंदगी भर शासन और समाज की सेवा में अपना पसीना बहाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जब उनके हक के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह निराशाजनक स्थिति बन जाती है। केंद्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को दिए जा चुके वित्तीय लाभ से छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनभोगी अभी भी वंचित हैं। इसी असंतोष और न्याय की आस के साथ बुधवार को जशपुर में पेंशनरों ने अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश) के प्रांतीय आह्वान पर आज जिला शाखा जशपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान का किया शुभारंभ; वन महोत्सव-2026 के तहत 15 एकड़ में 2500 से अधिक पौधों का रोपण, प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पिछले दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधों का हुआ रोपण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की ऐतिहासिक पहल: विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्थापित होगा प्रदेश का पहला ‘मदर मिल्क बैंक’, 10 प्रेरणादायी माताओं को मिलेगा ‘माता यशोदा सम्मान’

विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक) ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित होंगी 10 प्रेरणादायी माताएं रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी) के सहयोग से 6 अगस्त 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित जवाहरलाल नेहरू…

Read More

जनसेवा में रचा नया कीर्तिमान: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा ने सेवा सेतु पोर्टल पर 13,912 आवेदनों का सफल निराकरण कर हासिल किया प्रदेश का शीर्ष स्थान, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सेवा सेतु केंद्र में कार्यरत वीएलई (Village Level Entrepreneur) श्री निर्दोष लकड़ा ने वर्ष…

Read More

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण, कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति

रायपुर : जेल महानिदेशक (डीजी जेल) श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा आज बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कैदियों की समस्याएं सुनीं और जेल के सुदृढ़ीकरण तथा कैदियों के कल्याण हेतु विभिन्न आधुनिक सुविधाओं की स्वीकृति प्रदान की। डीजी जेल ने खुद ली अंग्रेजी की क्लास  निरीक्षण के दौरान डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता ने एक अनोखी पहल करते हुए कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें पढ़ाई तथा भाषा सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके…

Read More

विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

माँ का दूध नवजात शिशु की प्रतिरक्षा की पहली खुराक है अमृत तुल्य है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शिशु के स्वास्थ्य के लिए माँ के दूध के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना और शुरुआती छह महीने तक केवल माँ का दूध ही देना बच्चे के लिए सबसे जरूरी है। स्तनपान के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नवप्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से आह्वान: कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करें जनसेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को उनके भावी प्रशासनिक दायित्वों के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में बेटियों के लिए बड़ा विकास कदम: डीएमएफ मद से तिल्दा के 50 विद्यालयों में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय, सुरक्षित और स्वच्छ शैक्षणिक माहौल होगा सुनिश्चित

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा डीएमएफ मद से तिल्दा ब्लॉक के 50 स्कूलों में 3.50 करोड़ से बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अंचल की बेटियों को स्वच्छता, सम्मान और सुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल प्रदान करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम उठाया है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप तिल्दा विकासखंड के 50 ग्राम पंचायतों के शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालयों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये…

Read More