नौकरी का झांसा देकर ₹5.50 लाख की ठगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगाने का दिया था लालच; लखनपुर पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह पड़वार को किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर की नौकरी लगाने के नाम पर पाँच लाख पचास हजार रुपये की कि थी ठगी।

मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

अम्बिकापुर : प्रार्थी उषा दास साकिन कोसंगा थाना लखनपुर द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 01.08.2024 से 30.11.2024 के मध्य चेतन दास पड़वार एवं उसके सहयोगी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी के नाम पर ₹3,50,000/- तथा सुपरवाइजर की नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी की सहेली रूकमणी सिदार से ₹2,00,000/- की ठगी किया गया है। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थिया द्वारा आरोपी चेतन दास पड़वार से अपना पैसा वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देकर लगातार टालमटोल कर रहा था, मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 95/25 धारा 318(3),3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले. कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) के दिशा निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम कों मामले में शामिल आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, प्रकरण का आरोपी घटना पश्चात से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी चेतन दास पड़वार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी देरा अपना नाम चेतन सिंह पड़वार आत्मज परशुराम दास उम्र 38 वर्ष साकिन सोनतरई थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर ठगी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, ठगी की राशि में से हिस्से में मिले रकम कों खर्च हो जाना बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है, आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह आरक्षक नमीष सिंह, आशिष चौहान, दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

Related posts