Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • महिला से मारपीट का वीडियो वायरल : सार्वजनिक स्थल पर गुंडागर्दी पड़ी भारी ! एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, 12 घंटे में सलाखों के पीछे चार आरोपी. पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई प्रारंभ.

    महिला से मारपीट का वीडियो वायरल : सार्वजनिक स्थल पर गुंडागर्दी पड़ी भारी ! एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, 12 घंटे में सलाखों के पीछे चार आरोपी. पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई प्रारंभ.

    रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद महिला श्रीमती पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।

    सुशांतो बनर्जी-डीएसपी रायगढ़

    पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7:00 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ हेतु छापेमारी की गई। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपी—शशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत—को हिरासत में लिया। पीड़िता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।

    आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिला से दुर्व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • नारायणपुर में पुलिस हुई हाईटेक : अब जंगलों में तेज दौड़ेगी पुलिस ! 200 नई बाइक के साथ नक्सलियों पर सख्ती, ऑपरेशन में आएगी नई रफ्तार.

    नारायणपुर में पुलिस हुई हाईटेक : अब जंगलों में तेज दौड़ेगी पुलिस ! 200 नई बाइक के साथ नक्सलियों पर सख्ती, ऑपरेशन में आएगी नई रफ्तार.

    कल दिनांक 12 फरवरी 2026 को जिला नारायणपुर के प्रभारी मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नारायणपुर पुलिस को हाईटेक करने तथा नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से डीआरजी जवानों को टीव्हीएस “रोनिंन 225 सीसी” की 200 मोटर सायकल सुपुर्द किया। इस दौरान माननीय मंत्रीगण ने सर्वप्रथम मोटर सायकल की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर मय हेलमेट के डीआरजी जवानों को सुपुर्द करके जवानों को हरी झंडी दिखाकर बाइक को नक्सल विरोधी अभियान के लिए ऑपरेशनल किया।

    उल्लेखनीय है कि उक्त मोटर सायकल पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार प्राप्त हुई है जिसे जिला के नक्सल फ्रंट में कार्य करने वाले डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों सहित थाना/कैम्प में वितरित किया जा रहा है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में 50 मोटर सायकल के साथ इस योजना की शुरुआत हुई थी।

    प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों के लिए थाना/कैम्प में शासकीय मोटर सायकल उपलब्ध होने से न सिर्फ जिले की पुलिसिंग मजबूत होंगी वरन् कतिपय मामलों में शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण/सम्पादन करने में सुगमता होगी।

  • बीट सिस्टम हुआ एक्टिव : गांव-गांव में पुलिस की पैनी नजर ! ऑपरेशन आघात से अवैध कारोबारियों में हड़कंप. अब अपराधियों के लिए नहीं बचेगी कोई जगह.

    बीट सिस्टम हुआ एक्टिव : गांव-गांव में पुलिस की पैनी नजर ! ऑपरेशन आघात से अवैध कारोबारियों में हड़कंप. अब अपराधियों के लिए नहीं बचेगी कोई जगह.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध मुक्त रायगढ़ के लक्ष्य को लेकर जिले में सूचना-तंत्र को मजबूत करने तथा बीट पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी श्री शशि मोहन द्वारा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाये जाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने और “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत वैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

    बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त हैं और ग्राम कोटवारों को उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखना होगा, ताकि गांव स्तर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवपदस्थ एसएसपी की मंशा के अनुरूप बीट प्रणाली को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ घटना-दुघर्टना में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।

    थाना प्रभारी ने ऑपरेशन आघात के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि तमनार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा तथा खुड़खुड़िया जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कोटवारों को निर्देशित किया कि गांव में यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि संचालित होती दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

    बैठक में सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी विशेष बल दिया गया। बच्चों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए गांवों में अनावश्यक डीजे अथवा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने, समझाईश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को अवगत कराने कहा गया। साथ ही प्रत्येक गांव में मुसाफिर पंजी संधारित करने, बाहरी व्यक्तियों, जड़ी-बूटी बेचने वाले फेरीवालों, सोना-चांदी चमकाने वाले घुमंतू व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने तथा संदिग्ध स्थिति में उन्हें गांव से हटाने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए।

  • शादी का वादा बना धोखा ! झांसा देकर किया शोषण, इंकार करते ही पहुंचा सलाखों के पीछे, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के शिकंजे में भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    शादी का वादा बना धोखा ! झांसा देकर किया शोषण, इंकार करते ही पहुंचा सलाखों के पीछे, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के शिकंजे में भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करौली थाना धौरपुर निवासी विकास हसदा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी विकास हसदा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम विकास हसदा आत्मज शिवब्रत हसदा उम्र 25 वर्ष साकिन करौली थाना धौरपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

  • रायगढ़ रोड गैरेज चोरी कांड का पर्दाफाश : गैरेज से ताला तोड़ कर 39 हजार के औजार चोरी कर बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत.

    रायगढ़ रोड गैरेज चोरी कांड का पर्दाफाश : गैरेज से ताला तोड़ कर 39 हजार के औजार चोरी कर बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत.

    प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुसर्रफ अली साकिन नवागढ़ थाना अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रायगढ़ रोड़ अम्बिकापुर में प्रार्थी का गैरेज दुकान है, दिनांक 09 फरवरी 2026 के रात करीब 09:00 बजे प्रार्थी अपने दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे प्रार्थी दुकान वापस आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। दुकान के अंदर घुसकर देखा तो गाड़ी बनाने वाला रिंच पाना, रिंग प्लेट पाना, 03 नग छोटा जैक, छोटा गोटी सेट, स्टेरिंग पम्प, हाईड्रोलिक जैक, टैपेनियन 2 नग, हथौड़ी 01 नग, पेचकस 7 नग पाईप रिंच 2 नग, फिल्टर पाना 2 नग, टामिन 03 नग, साकेट, गोटी सेट कम्प्लीट, सलाई रीच 01 नग कुल कीमत 39,000/- रुपये का सामान को काई अज्ञात चोर दरम्यानी रात दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पत्ता तलाश के दौराना पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी के द्वारा उक्त सामान को चोरी कर अपने कब्जे में रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसकी सूचना पर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर गैरेज से चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किये सामान को अपने घर में छुपाकर रखना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान कुल कीमत मशरुका लगभग 39 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • अमेरा खदान में संगठित कोयला चोरी का खुलासा : प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहा था कोयला चोरी का खेल, 1.5 टन कोयला और 32 वाहन बरामद, पुलिस ने एक साथ 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत.

    अमेरा खदान में संगठित कोयला चोरी का खुलासा : प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहा था कोयला चोरी का खेल, 1.5 टन कोयला और 32 वाहन बरामद, पुलिस ने एक साथ 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत.

    मिली जानकारी के अनुसार थाना लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान में ग्रामीणों द्वारा काफी संख्या में खदान में प्रवेश कर संगठित होकर कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं तथा खदान सुरक्षा कर्मी द्वारा रोक टोक किये जाने पर ग्रामीण कोयला तस्करों के बचाव में एकत्र होकर गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थी। मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

    इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अमेरा खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी कर रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) पन्डरू राजवाड़े आत्मज खेलसाय उम्र 31 वर्ष सा० लटोरी थाना लखनपुर, (02)धनेश्वर राजवाडे पिता राजदेव उम्र 30 वर्ष साकिन जोधपुर थाना लखनपुर, (03) सपुरन पिता रामदेव उम्र 45 वर्ष सा० जोधपुर थाना लखनपुर, (04) भीन्गल राम पिता धरमसाय राजवाड़े सा० 35 वर्ष सा० जोधपुर थाना लखनपुर, (05) राजेन्द्र प्रसाद पिता जय प्रकाश उम्र 22 वर्ष सा. जोधपुर थाना लखनपुर, (06) रामदेव पिता देवरतन उम्र 45 वर्ष सा० गणेश्पुर थाना लखनपुर, (07) अनीष राजवाड़े पिता जयराम राजवाड़े उम्र 40 वर्ष सा० रजपुरी थाना लखनपुर, (08) सोनसाय पिता रमेश्वर उम्र 45 वर्ष सा० बिनकरा थाना लखनपुर, (09) रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर पिता बंधन राम उम्र 38 वर्ष सा० जयपुर थाना लखनपुर, (10) सुखसाय पिता रामनंदन 30 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (11) चमरू पिता रघुवीर उम्र 36 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (12) चंदलाल पिता चकधारी उम्र 30 वर्ष सा० सखुरी थाना गांधीनगर, (13) बीरदेव पिता राम सिंह देव उम्र 24 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (14) रामकुमार पिता गजानंद उम्र 27 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (15) अमरेश पिता सोहना राम उम्र 25 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (16) मनीजर पिता चमरू राम उम्र 30 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (17) नीलम पिता सोनसाय उम्र 35 वर्ष सा० सुखरी थाना गांधीनगर, (18) फेंकू राम पिता भोदरो राम उम्र 45 वर्ष सा० गणेश्पुर थाना गांधीनगर, (19) अनुज यादव पिता बुधु राम यादव उम्र 22 वर्ष सा० परसोंड़ी थाना लखनपुर, (20) चंद्रभान पिता बोधन राम उम्र 40 वर्ष सा० झाबर थाना लखनपुर, (21) हरेश प्रसाद पिता जाकी राम उम्र 30 वर्ष सा० सोनपुर खुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताया गया।

    आरोपियों से कुल 1.5 टन कोयला, 13 सायकल, 19 मोटरसायकल कुल कीमत मशरुका 06 लाख रुपये जप्त किया गया है, आरोपियों द्वारा अमेरा ओपन कोयला खदान के आस-पास संगठित होकर कोयला चोरी का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 32/26 धारा 329(3), 303(2), 112(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन हेतु किये गए गड्ढों को जेसीबी से भरवा कर समतल कराया गया है।

  • जीवन ज्योति हॉस्पिटल की पार्किंग से चोरी बाइक का खुलासा : शातिर वाहन चोर पुलिस के शिकंजे में, चोरी की पल्सर मोटरसायकल के साथ धराया, दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

    जीवन ज्योति हॉस्पिटल की पार्किंग से चोरी बाइक का खुलासा : शातिर वाहन चोर पुलिस के शिकंजे में, चोरी की पल्सर मोटरसायकल के साथ धराया, दोपहिया वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

    मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल कश्यप साकिन गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बिलिंग का कार्य करता है, दिनांक 04 जनवरी 2026 को प्रार्थी प्रतिदिन की भाती अपने मोटरसायकल से जीवन ज्योति हॉस्पिटल काम हेतु गया था और सपने मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG/15/DK/8921 को पार्किंग स्टैंड में खड़ा कर अंदर काम करने चला गया था। ड्यूटी ख़तम कर रात 8:00 वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मोटरसायकल का काफी पत्ता तलाश किये लेकिन पता नहीं चला, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    दौरान विवेचना के पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर चोरी गए मोटरसायकल एवं मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि हर्राटिकरा निवासी रामेश्वर दास उक्त चोरी के वाहन को लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी रामेश्वर दास की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम अता उर्फ़ रामेश्वर दास आत्मज सखा दास उम्र 25 वर्ष साकिन हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पुछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसायकल कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • ऑपरेशन आघात में पुलिस की बड़ी कार्यवाही : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप ! गांजा तस्करी से लेकर अवैध शराब तक—रायगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का ‘आघात’, लैलूंगा में 3 किलो गांजा एवं एक मोटर सायकल जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार.

    ऑपरेशन आघात में पुलिस की बड़ी कार्यवाही : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप ! गांजा तस्करी से लेकर अवैध शराब तक—रायगढ़ में अपराधियों पर पुलिस का ‘आघात’, लैलूंगा में 3 किलो गांजा एवं एक मोटर सायकल जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को ‘ऑपरेशन-आघात’ नाम दिया है। ऑपरेशन आघात के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 फरवरी को कोतवाली एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी और शराब बिक्री के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें अवैध गांजा और भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

    कल दिनांक 11 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000/- रुपये है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000/- रुपये) जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरधारी साव, उपनिरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं आरक्षक गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा जोगीडीपा निवासी बलराम सहिस (36 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। रेड के दौरान प्रारंभिक इंकार के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दुकान से 19 पाव देशी प्लेन, 06 पाव देशी मसाला तथा 02 बोतल मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी शराब कुल 06.00 बल्क लीटर (कीमत 3640/- रुपये) निकाल कर पेश किया। जप्ती उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक जितेन्द्र दुबे एवं आरक्षक कमलेश यादव शामिल रहे।

  • जेल से छुड़ाने का झांसा देकर ठगी : पुलिस बन कर फोन करने वाले ठग यूपी से दबोचे गए, नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़े गए 75 हजार की ठगी करने वाले आरोपी…..पढ़ें पूरा समाचार !

    जेल से छुड़ाने का झांसा देकर ठगी : पुलिस बन कर फोन करने वाले ठग यूपी से दबोचे गए, नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़े गए 75 हजार की ठगी करने वाले आरोपी…..पढ़ें पूरा समाचार !

    ग्राम सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे पिता स्व. मनोहर राम बंजारे उम्र 45 वर्ष ने चौकी बसदेई में धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत पत्र दिया था जिसकी जांच पर पाया गया कि आवेदक का लड़का अनिल बंजारे के विरूद्ध थाना गांधीनगर में धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल में निरूद्ध होने से अपराध से नाम हटवाने के नाम पर अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा खुद को थाना प्रभारी व जेल अधीक्षक बताते हुए धोखाधड़ी कर 75 हजार रूपये छलपूर्वक फोन-पे के माध्यम से लिया गया, जो धारा 318(4) बीएनएस का अपराध घंटित करना पाए जाने पर चौकी बसदेई पुलिस द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2025 को अज्ञात मोबाईल धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 497/25 पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने आरोपी की जानकारी प्राप्त कर तकनीकी मदद ली जो आरोपियों को उत्तरप्रदेश में होना पाया गया।

    डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर

    आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी को पकड़ने चौकी बसदेई की पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। गठित टीम के द्वारा काफी पतासाजी के बाद बहराईच जिला उत्तरप्रदेश (नेपाल बार्डर के पास) में दबिश देकर आरोपी इमरान पिता समशेर उम्र 22 वर्ष एवं मोहम्मद आलम पिता नूर अली उम्र 29 वर्ष निवासी पेटरहा, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच उत्तरप्रदेश को पकड़ा और दोनों को चौकी बसदेई लाया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी के मोबाईल में फोन कर धोखाधड़ी कर छलपूर्वक उसके लड़का को जेल से छुड़ाने के नाम पर 1 अन्य सहयोगी के साथ मिलकर 75 हजार रूपये की ठगी कर गुगल-पे में डलवा कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किए। आरोपियों से 2 नग मोबाईल, 8 नग सीम, 3 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड व 1 चेकबुक जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

  • फिल्मी स्टाइल में युवतियों का पीछा पड़ा भारी : सड़क पर अश्लील हरकत, घर तक पहुंची पुलिस—महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा सबक, रायगढ़ पुलिस की दबिश में आरोपी सलाखों के पीछे,फरार आरोपियों की सघन पतासाजी जारी.

    फिल्मी स्टाइल में युवतियों का पीछा पड़ा भारी : सड़क पर अश्लील हरकत, घर तक पहुंची पुलिस—महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा सबक, रायगढ़ पुलिस की दबिश में आरोपी सलाखों के पीछे,फरार आरोपियों की सघन पतासाजी जारी.

    दिनांक 09 फरवरी 2026 की रात्रि चांदमारी रोड पर कार सवार दो युवतियों के साथ हुई छेड़खानी की गंभीर घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG13 AW 2410 को भी जप्त किया गया है। मामले में सम्मिलित अन्य चार आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हैं, जिनकी सघन पतासाजी जारी है।

    एएसपी रायगढ़ : अनिल सोनी

    10 फरवरी को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थीं। चांदमारी रोड पर कार रोक कर वे आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थी, तभी पीछे से एक नीले कलर की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और उन पर अशोभनीय टिप्पणियां एवं गंदे इशारे करने लगे। दोनों युवतियां वहां से निकल गईं, परंतु आरोपियों ने उनका पीछा किया और रियापारा तिराहा चौक के पास ओवरटेक कर उनकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी। एक युवक कार से उतरकर अशोभनीय हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि अन्य साथी भी अश्लील टिप्पणियां करते रहे।

    घटना की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस लाइन, थाना कोतवाली के स्टॉफ के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। जांच के दौरान ग्रैंड विटारा कार ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने मिली, किंतु वह फरार था। आगे की जांच में वाहन घटना दिवस पर नरेन्द्र महावर द्वारा चलाया जाना पाया गया।

    तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता एवं संगम त्रिपाठी निवासी सतीगुड़ी चौक रायगढ़ के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोक कर छेड़खानी करना स्वीकार किया। आरोपी नरेन्द्र महावर पिता नथोली राम महावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं.1 चांवसारी भवानी स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक गोविंद पटेल, आरक्षक अनिरुद्ध बघेल एवं आरक्षक डोमन सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।