थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कारित की गई थी घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : जिले में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। धौरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। महिला अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करौली थाना धौरपुर निवासी विकास हसदा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी विकास हसदा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम विकास हसदा आत्मज शिवब्रत हसदा उम्र 25 वर्ष साकिन करौली थाना धौरपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उपनिरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उपनिरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज, आरक्षक प्रदीप बखला, आरक्षक अनिल बड़ा, आरक्षक सुशील मिंज, आरक्षक पंकज देवांगन सक्रिय रहे।
