थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपी के कब्जे से गैरेज से चोरी किया गया सामान कुल कीमत मशरुका लगभग 39 हजार किया गया बरामद.
चोरी के मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर में गैरेज दुकान में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ रोड स्थित गैरेज से लगभग 39 हजार रुपये कीमत के औजार चोरी किए गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुसर्रफ अली साकिन नवागढ़ थाना अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रायगढ़ रोड़ अम्बिकापुर में प्रार्थी का गैरेज दुकान है, दिनांक 09 फरवरी 2026 के रात करीब 09:00 बजे प्रार्थी अपने दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे प्रार्थी दुकान वापस आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। दुकान के अंदर घुसकर देखा तो गाड़ी बनाने वाला रिंच पाना, रिंग प्लेट पाना, 03 नग छोटा जैक, छोटा गोटी सेट, स्टेरिंग पम्प, हाईड्रोलिक जैक, टैपेनियन 2 नग, हथौड़ी 01 नग, पेचकस 7 नग पाईप रिंच 2 नग, फिल्टर पाना 2 नग, टामिन 03 नग, साकेट, गोटी सेट कम्प्लीट, सलाई रीच 01 नग कुल कीमत 39,000/- रुपये का सामान को काई अज्ञात चोर दरम्यानी रात दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पत्ता तलाश के दौराना पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी के द्वारा उक्त सामान को चोरी कर अपने कब्जे में रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसकी सूचना पर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर गैरेज से चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किये सामान को अपने घर में छुपाकर रखना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान कुल कीमत मशरुका लगभग 39 हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक दीपक पाण्डेय, आरक्षक देवेंद्र पाठक, आरक्षक दीपक दास सक्रिय रहे।
