Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • पुलिस की मजबूत विवेचना रंग लाई : भरोसे का खून करने वालों को कड़ी सजा, घर में खाना खाकर की वारदात, जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा—कोर्ट ने नहीं दिखाई कोई नरमी ! चारों आरोपियों को 50,000-50,000 रुपये के अर्थदंड सहित 20-20 साल की सजा !

    पुलिस की मजबूत विवेचना रंग लाई : भरोसे का खून करने वालों को कड़ी सजा, घर में खाना खाकर की वारदात, जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा—कोर्ट ने नहीं दिखाई कोई नरमी ! चारों आरोपियों को 50,000-50,000 रुपये के अर्थदंड सहित 20-20 साल की सजा !

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 मई 2025 को थाना चाम्पा में एक गंभीर घटना हुई थी जिसमें चार आरोपियों के द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उक्त घटना उस समय घटी जब पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी, आरोपी पूर्व परिचित थे और घटना वाले दिन उन्होंने पीड़िता के घर भोजन भी किया। पिता के सो जाने के बाद सभी आरोपियों ने युवती को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता की मां के द्वारा घटना के संबंध में सूचना थाना चाम्पा को दी गई थी, जिस पर थाना चाम्पा में आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    विवेचना के दौरान घटना-स्थल का फोरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया तथा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया। घटना-स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया, जिसमें आरोपियों की उपस्थिति दिखाई दी, सभी आरोपियों के मोबाइल का टावर लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लिया गया, जो सभी आरोपी घटना के समय उपस्थित दिखे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना चाम्पा से थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम रवाना हुई थी जो घटना करने के बाद सभी आरोपी रायगढ़ कोरबा मार्ग से होते हुऐ नेपाल भाग रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा करतला जिला कोरबा के  घने जंगलों से पकड़ा गया था। पुलिस टीम के द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त मामले में विवेचना कार्रवाई पूर्ण कर चारों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कोर्ट के द्वारा प्रकरण में जल्द सुनवाई किया गया और कोर्ट के द्वारा साक्ष्य सबूत के आधार पर चारों आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपए के अर्थ-दंड से दंडित किया गया है।

  • सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल : एसपी की पहल ने बदल दी पूरी बस्ती की तकदीर, जहां बनती थी शराब, अब चल रहा कारोबार—पुलिस की पहल ने किया चौंकाने वाला बदलाव !

    सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल : एसपी की पहल ने बदल दी पूरी बस्ती की तकदीर, जहां बनती थी शराब, अब चल रहा कारोबार—पुलिस की पहल ने किया चौंकाने वाला बदलाव !

    श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया कार्य सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने जिले के सबरिया समुदाय, जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलग्न था, को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की गई। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और विश्वास के साथ संवाद स्थापित कर समुदाय को जागरूक किया गया तथा उन्हें इस कुरीति से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया गया।

    एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्होंने अवैध कार्यों को त्याग कर वैध और सम्मानजनक जीवन अपनाया। इस प्रयास से न केवल अपराध में कमी आई, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला।

  • रायगढ़ पुलिस की सख्ती रंग लाई : ड्रायवर-मालिक की मिलीभगत का बड़ा खुलासा, 7.31 लाख का माल हड़प कर फरार आरोपी आखिर पकड़ा गया ! मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    रायगढ़ पुलिस की सख्ती रंग लाई : ड्रायवर-मालिक की मिलीभगत का बड़ा खुलासा, 7.31 लाख का माल हड़प कर फरार आरोपी आखिर पकड़ा गया ! मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अमानत में खयानत के प्रकरण में पिछले करीब दो वर्षों से फरार ट्रक मालिक गौतम साहू को अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया, जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    मामले की मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप कुमार दुबे, सुपरवाइजर एस.एस. स्टील एंड पावर प्लांट पाली द्वारा 25 जून 2024 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 9 जून 2024 को ट्रक क्रमांक CG 15 DD 7119 के माध्यम से 12.500 मैट्रिक टन एम.एस. पाइप (कीमत ₹7,31,370) बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर भेजा गया था, लेकिन चालक द्वारा माल गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया। संदेह होने पर संपर्क करने पर चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और बाद में माल के गबन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक अवधेश कुमार मेहत्ता उर्फ उदेश के खिलाफ अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 407 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    जांच के दौरान 4 अगस्त 2024 को आरोपी चालक को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ट्रक मालिक गौतम साहू के निर्देश पर प्लांट से माल लाकर उसके गोदाम में खाली किया था। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर सारा माल (एम.एस.पाइप) बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    प्रकरण में उपयोग किये गये ट्रक कमांक सी.जी. 15 डी.डी. 7119 एवं वाहन स्वामी गौतम साहू का पता किया गया। आरोपी गौतम साहू ट्रक लेकर सकुनत से फरार होने से गौतम साहू के विरूद्ध फरारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार आरोपी उदेश कुमार कुशवाहा उर्फ अवधेश के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को चालान न्यायालय में पेश किया गया।

    एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन तलाश में प्रकरण के फरार आरोपी गौतम साहू की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा मुखबीर लगाकर सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, जो घटना के बाद फरार हो गया था।

    लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गौतम साहू अम्बिकापुर में छिप कर रह रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चालक के साथ मिलकर माल को अपने गोदाम में रखवाना और घटना में प्रयुक्त ट्रक को बेच देना स्वीकार किया। आरोपी गौतम साहू पिता देव साहू उम्र 29 वर्ष सा. दर्रापारा अम्बिकापुर, थाना मणिपुर जिला सरगुजा को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

  • पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी की साजिश: शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा

    पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी की साजिश: शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा

    ट्रांसपोर्ट नगर चौक में बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया

    दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की वारदात कबूल, डेढ़ लाख की बाइक जब्त

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — बाइक चोरी में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, पुलिस के रडार में और भी कई संदिग्ध है

    रायगढ़ : जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

     एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

    पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखी दोनों मोटरसाइकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।

     आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 03 अप्रैल 2026 की रात पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AN 1235) तथा 05 अप्रैल 2026 को कोडातराई में आयोजित भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो (CG 13 W 9291) चोरी की थी। उक्त पैशन प्रो बाइक की चोरी के संबंध में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मामला दर्ज है।

     पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जब्त कर उसे वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमस सिंह राजपूत, अनूप कुजूर, आरक्षक नरेश रजक, संजय एक्का, तरुण महिलाने, सुशील यादव, सनी मालाकार शामिल थे ।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

     “संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी, लूट जैसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

  • रायगढ़ में अवैध परिवहन पर शिकंजा: शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान 60 बोरी चावल सहित वाहन जब्त, जांच तेज

    रायगढ़ में अवैध परिवहन पर शिकंजा: शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान 60 बोरी चावल सहित वाहन जब्त, जांच तेज

    नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

    बिना दस्तावेज परिवहन कर रहा था चालक, चक्रधरनगर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर खाद्य विभाग को दी गई सूचना

    एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन में जिलेभर में सघन वाहन जांच जारी

    रायगढ़ : जिले में अवैध खाद्य सामाग्रियों की कालाबजारी, अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में चावल को जब्त अवैध परिवहन की आशंका पर जब्त कर कार्रवाई की गई है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 09 अप्रैल 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन की भांति प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा जमुनाईन चौक में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

    जांच के दौरान एक सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AF 5689 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पीछे चावल की बोरियां लदी हुई पाई गईं। वाहन चालक जयनंद मालाकार (36 वर्ष), निवासी सेमरा थाना पुसौर से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

    चावल के अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए चालक के कब्जे से उक्त पिकअप वाहन सहित 60 बोरी सीलबंद चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम), कुल 30 क्विंटल चावल जब्त किया। मामले की अग्रिम कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी रायगढ़ को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

    “जिले में अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े खाद्य सामाग्री अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

  • सीसीटीवी से खुला राज : दुकान के सामने से उड़ाई बाइक, CCTV ने खोली पोल — चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

    सीसीटीवी से खुला राज : दुकान के सामने से उड़ाई बाइक, CCTV ने खोली पोल — चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

    दिनांक 07 अप्रैल 2026 को ग्राम चुनगढ़ी निवासी अनुज एक्का ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 के शाम को अपना हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सीजी 15 सीजे 9379 से वर्ल्ड मोबाईल दुकान गया और दुकान के ठीक सामने बाईक खड़ी कर दुकान में चला गया। जब दुकान से बाहर आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां पर नहीं था, मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

    थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मोबाईल दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया, इसी बीच मुखबीर ने सूचना दी कि उक्त चोरी के मोटर सायकल में सागर चौधरी व आकाश साय घुम रहे है जिसके पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि आकाश के हीरो स्पेलन्डर मोटर सायकल में बैठकर दोनों प्रार्थी की मोटर सायकल को चोरी किए है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल कीमत 60 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर सागर चौधरी पिता रामकेवल उम्र 22 वर्ष निवासी बाजारपारा भटगांव व आकाश साय पिता भगवान साय उम्र 22 वर्ष निवासी भटगांव को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

  • धरपकड़ अभियान से अपराधियों में हड़कंप: 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने देशभर में छापेमारी कर 278 आरोपियों को दबोचा, तकनीकी ट्रैकिंग से कानपुर-नोएडा तक गिरफ्तारी

    धरपकड़ अभियान से अपराधियों में हड़कंप: 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने देशभर में छापेमारी कर 278 आरोपियों को दबोचा, तकनीकी ट्रैकिंग से कानपुर-नोएडा तक गिरफ्तारी

    अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लिए की गई चौतरफा घेराबंदी

    अभियान के तहत विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

    06 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपादित किया संपूर्ण अभियान

    विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार 38 आरोपियों को भी दबोचा गया

    संपूर्ण अभियान में फरार/स्थाई वारंटी/गिरफ्तार वारंटी सहित कुल 278 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    संपूर्ण अभियान में तकनीकी उपक्रमों एवं साधनों का सार्थक उपयोग करते हुए, आरोपियों के ठिकाने का पता लगाकर किया गया उन्हें गिरफ्तार

    तकनीकी उपायों एवं माध्यमों से आरोपियों को कानपुर, राजस्थान, जामताड़ा, नोएडा आदि दीगर प्रांतो से किया गया गिरफ्तार

    बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की अधिक से अधिक तामिली एवं विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु दिनांक 11.03.2026 से 08.04.2026 तक जिले में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अभिषेक सिंह, श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा द्वारा, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल एवं श्री प्रेमलाल साहू उप पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी एवं विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों एवं ठिकानों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने करते हुए आरोपियों के जिलावार सूची तैयार की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने का कार्य संपादित किया गया।

    इस प्रकार “विशेष अभियान” को 06 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने सफलतापूर्वक संपादित किया गया। संपूर्ण अभियान के तहत सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय की टीम द्वारा थाना पलारी, सिटी कोतवाली, लवन एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत, श्री कौशल किशोर वासनिक की टीम द्वारा थाना कसडोल, गिधौरी, गिधपुरी, राजादेवरी, चौकी गिरौदपुरी, सोनाखान एवं बया क्षेत्र अंतर्गत, श्री तारेश साहू की टीम द्वारा थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सुहेला, सिमगा एवं श्री प्रेमलाल साहू की टीम द्वारा थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत संबंधित थाना/चौकी के पुलिस बल के साथ वारंटियों एवं फरार आरोपियों के निवास, छिपने के संभावित ठिकानों में “विशेष अभियान” के तहत चौतरफा घेराबंदी करते हुए आकस्मिक दबिश दिया गया।

    संपूर्ण अभियान में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों एवं फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर आकस्मिक दबिश दिया गया, जिसमें आरोपियों को भागने या पुलिस से बचने का किसी प्रकार का मौका नहीं मिला। अभियान में पुलिस टीम द्वारा 10 वर्ष पूर्व के जारी स्थाई वारंटी को भी पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त वारंटियों में गंभीर संपत्ति संबंधी अपराध, शारीरिक अपराध, पशु तस्करी एवं चोरी आदि के आरोपी भी शामिल है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मामलों में फरार 38 आरोपियों को पकड़ा गया है, सांथ ही 133 स्थाई वारंटी एवं 107 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया है। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण धरपकड़ अभियान में स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार आरोपियों सहित कुल 278 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

    विशेष अभियान में साइबर सेल द्वारा फरार आरोपियों के ठिकानों के संबंध में तकनीकी उपायों एवं उपक्रमों का भी सार्थक उपयोग किया गया। पुलिस टीम द्वारा इन्हीं विशेष तकनीकी उपक्रमों की सहायता से आरोपियों की पतासाजी करते हुए राजस्थान, नोएडा, कानपुर, आदि दीगर प्रांतों से पकड़ा गया। थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को तकनीकी उपक्रमों के माध्यम से कानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा “विशेष धरपकड़ अभियान” के सफलता पूर्वक संचालन के लिये जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी गई है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रभावशाली ऑपरेशन लगातार चलाये जाने हेतु बताया गया।

  • ऑपरेशन कालचक्र : अब बचना मुश्किल ! गुंडों की खैर नहीं, ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने कसा शिकंजा, आसमान से हर हरकत पर नजर रखेगी रायपुर पुलिस.

    ऑपरेशन कालचक्र : अब बचना मुश्किल ! गुंडों की खैर नहीं, ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने कसा शिकंजा, आसमान से हर हरकत पर नजर रखेगी रायपुर पुलिस.

    रायपुर : रायपुर में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब हाईटेक रणनीति अपना रही है। ‘‘ऑपरेशन कालचक्र’’ के तहत नॉर्थ जोन में पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। जमीन के साथ अब आसमान से भी निगरानी कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है।

    पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन कालचक्र‘‘ के तहत नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत को चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    जिसके तारतम्य में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों पर नजर रखने हेतु थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी एवं खम्हारडीह द्वारा में अड्डेबाजी स्थानों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, टीम के सदस्यों द्वारा ऐसे सभी स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ ही अब आसमान से भी ड्रोन के माध्यम से असमाजिक तत्वों पर नजर रखकर क्षेत्रों में सतत् निगरानी की जा रही है।

  • हत्या के बाद 3 साल तक बचते रहे आरोपी, आखिर पुलिस के जाल में फंसे ! ठिकाना बदल-बदलकर छिप रहे थे हत्यारे, तिल्दा पुलिस ने एक झटके में किया गिरफ्तार.

    हत्या के बाद 3 साल तक बचते रहे आरोपी, आखिर पुलिस के जाल में फंसे ! ठिकाना बदल-बदलकर छिप रहे थे हत्यारे, तिल्दा पुलिस ने एक झटके में किया गिरफ्तार.

    वर्ष 2023 में ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल को ग्राम जलसो के आशु उईके अपने अन्य साथी ईशु उईके, मनोज उईके, शिव उईके, फिरन्ता उर्फ फेन्टा पारधी, रवि उईके, विशाल उईके, बलराम उर्फ राजा यादव, अंकित नेताम, शुभम घोष, सुभाष घोष के साथ मिलकर चाकू, लाठी से बेहरमी पूर्वक हत्या कर जितेन्द्र पाल की हत्या करते हुये घटना के दौरान मृतक के पुत्र को भी प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुँचाये थे, जिस पर तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा आरोपी आशु उईके व उसके साथी आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य गिरफ्तार आरोपी विगत तीन वर्षो से पुलिस की डर से अपने सकुनत से फरार थे, जो लगातार अपनी पहचान व ठिकाना बदल कर दीगर राज्य में निवासरत् रहते थे, जिनकी पता तलाश तिल्दा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी तथा फरार आरोपियो के संबंध में तकनीकी विश्लेषण लगातार की जा रही थी।

    दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस के विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके, ईशु उईके अपने गृह निवास ग्राम जलसो पहुँचने वाले हैं, जिस पर वरिष्ठ अधिकारी को सूचना से अवगत कराकर मामले की गंभीरता व अपराधियों के अपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस की विभिन्न टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों तैनात कर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तद्पश्चात् विधिवत् वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल कराया गया। 

    01- फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी पिता दिलीप उम्र 26 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.

    02- मनोज उईके पिता बुल्ठू उईके उम्र 30 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.

    03- ईशु उईके पिता मुन्ना उईके उम्र 26 साल पता – ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.

  • गुंडों के आतंक पर कानून का शिकंजा : डायल 112 चालक को उठाकर ले गए, फिर किया हमला ! रायगढ़ में दहशत फैलाने वाली वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, दो अब भी फरार – तलाश जारी.

    गुंडों के आतंक पर कानून का शिकंजा : डायल 112 चालक को उठाकर ले गए, फिर किया हमला ! रायगढ़ में दहशत फैलाने वाली वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, दो अब भी फरार – तलाश जारी.

    कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल 112 के चालक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है तथा उसे अजमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    घटना के संबंध में प्रार्थी मुकेश नायक (26 वर्ष), निवासी सराईभदर थाना जूटमिल ने 04 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह डायल 112 वाहन में प्राइवेट रूप से चालक का कार्य करता है। 03 अप्रैल की रात करीब 08:30 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 AW 8598 से कोतरारोड़ स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान की ओर गया था। इसी दौरान काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उससे बेवजह विवाद कर जबरन सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से कमर के नीचे वार कर दिया, जिससे प्रार्थी घायल हो गया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की, जिसमें एक आरोपी जितेन्द्र कुमार टण्डन (30 वर्ष), निवासी रामभाठा, जयस्तंभ के सामने रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई, जहां प्रार्थी ने उसे पहचान लिया।

    पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र टण्डन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर रामभाठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।