समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला मुख्यालय स्थित बंधुआ तालाब सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में तेजी लाने हेतु मशीनों एवं श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर तालाब सफाई कार्य में तेजी लायें। इसके साथ ही सफाई में निकले जलकुम्भी एवं मलबे को बाहर निकाल कर उचित स्थापन पर निपटान करने भी कहा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कलेक्टर ने कुढ़ारगांव में बनाये गए मल्टीएक्टिविटी सेंटर का निरीक्षण किया, कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को मशरूम बैग का किया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज कुढ़ारगांव में बनाये गए मल्टीएक्टिविटी सेंटर एवं फसल चक्र परिवर्तन केंद्र का निरीक्षण किया। मल्टीएक्टिविटी केंद्र में मशरूम उत्पादन एवं प्रशिक्षण, अगरबती निर्माण एवं प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, सीमेंट पोल बनाने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री साहू ने प्रशिक्षण लेने एवं कार्य करने वाले समूह की महिलाओं, ग्रामीणों एवं इस कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि आप सभी अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर कार्य करे तभी उत्पादन के हिसाब से लाभ प्राप्त होगा। सभी अपनी…
Read Moreनगरी विकासखंड के 468 स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के 20810 विद्यार्थियों के लिए मिडलाईन आंकलन परीक्षा प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, आदिवासी विकासखंड नगरी के 342 प्राथमिक एवं 126 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 29 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 तक चलने वाली कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों का मिडलाईन आंकलन परीक्षा 29 दिसंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हुई है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि मिडलाईन आंकलन परीक्षा में विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित 342 प्राथमिक शालाओं के 12723 तथा 126 माध्यमिक शालाओं के 8087 कुल 20810 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित…
Read Moreएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, मंत्री डॉ. टेकाम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, बस्तर संभाग ओवर ऑल चैम्पियन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अनुसूचित जाति और जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग ओवर ऑल चैम्पियन रहा। राज्य खेल प्रतियोगिता में बस्तर संभाग ने प्रथम, सरगुजा ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 19 वर्ष तक के आयु वर्ग…
Read Moreछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की समय-सारणी जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 02 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 03 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, धान के सुरक्षित रख-रखाव हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है सभी उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण, धान को बारिश से बचाने लगाए गए हैं कैप कव्हर: पानी निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था
सहकारी समितियों को धान के समुचित रख-रखाव और भण्डारण हेतु पहले ही जारी की जा चुकी है लगभग 65.86 करोड़ रूपये की राशि सभी जिलों और अपैक्स बैंक से समन्वय स्थापित करने मार्कफेड मुख्यालय में बना कंट्रोल रूम प्रबंध संचालक, अपैक्स बैंक एवं उनके मैदानी अमले द्वारा भी की जा रही है उपार्जन केन्द्रों की सतत् मॉनिटरिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपार्जन केन्द्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल किया जा रहा है। मौसम में हुए आकस्मिक परिवर्तन…
Read Moreरमन सिंह बताये क्या भाजपा आंध्रप्रदेश की तरह ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेंगी ?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब…
Read Moreधान की बर्बादी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम, बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान का आंकलन कर भरपाई किया जायेगा – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हो रहे बेमौसम बारिश से धान खरीदी केन्द्रों में धान के बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कहीं-कहीं धान की भीगने की खबरें भी आ रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बारिश से किसानों के हुये नुकसान को भरपाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरो से बारिश से हुये नुकसान का आंकलन करवाने को कहा है। पहली बार धान खरीदी के साथ उठाव भी बराबर हो रहा है। जिसके कारण…
Read Moreजशपुर जिले में स्काउट गाइड की नई कमेटी में हुई नियुक्ति राज्य सचिव ने जारी किया आदेश, नई कमेटी से जशपुर स्काउटिंग की गतिविधियों में सक्रियता आएगी:- हरिप्रसाद साय मुख्य आयुक्त
एबीईओ कल्पना टोप्पो को स्काउट गाइड के जिला सचिव के पद पर मिली नियुक्ति पुराने स्काउट गाइड डीओसी को हटाकर प्रदीप यादव और प्रीति सुधा को मिली नियुक्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, वर्षो से जशपुर जिले मे ठप्प स्काउट गाइड की गतिविधियों को सक्रिय रूप से जशपुर जिला में संचालित करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाते हुए नई शासकीय जिला कमेटी का गठन राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय ने किया है। जशपुर जिले के जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट/गाइड) हरिप्रसाद साय की अनुशंसा पर जशपुर जिले में भारत स्काउट्स…
Read Moreधान रख-रखाव व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक मंदिर हसौद निलंबित, जिला विपणन अधिकारी रायपुर को शो-काज नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत धान खरीदी केन्द्र में धान के रख-रखाव की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा दो अलग-अलग अधिकारी तथा कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें प्रभारी समिति प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद जिला रायपुर शिव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर द्वारा की गई है। इसी तरह महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा जिला विपणन अधिकारी…
Read More