नारायणपुर कलेक्टर ने बंधुआ तालाब सफाई कार्य का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला मुख्यालय स्थित बंधुआ तालाब सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में तेजी लाने हेतु मशीनों एवं श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर तालाब सफाई कार्य में तेजी लायें। इसके साथ ही  सफाई में निकले जलकुम्भी एवं मलबे को बाहर निकाल कर उचित स्थापन पर निपटान करने भी कहा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts