समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कांगेर घाटी के गोद में बसा कोलेंग जहां कुछ समय साल पहले नक्सली घटनाओं के कारण पीड़ित था, वहीं आज वहां के हालत काफी बदल गए हैं। प्रशासन को ग्रामीणों के निकट पहुंचाने के प्रयासों के कारण अब ग्रामीणों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। प्रशासन के इन्हीं प्रयासों के तहत आज कोलेंग में युवा मंडई का आयोजन किया गया, जिसमें कोलेंग के साथ ही छिंदगुर, कांदानार, चांदामेटा के ग्रामीण भी शामिल हुए। युवा मंडई में शामिल ग्रामीणों ने यहां कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्साखींच, कुर्सी दौड़…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
अवैध रूप से भण्डारण करते पाये जाने पर 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का जप्त करने की कार्रवाई की गई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के अन्तर्गत कोचियों एवं अन्य माध्यमों से धान की अवैध ब्रिकी की संभावनाओं को देखते हुए इसकी रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत राजस्व एवं खाद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम करंदोला एवं बड़े आमाबाल में चार अलग-अलग प्रकरणों में कोचियों द्वारा 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का की अवैध रूप से भण्डारण…
Read Moreकलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठंड में सोये लोगों को कंबल वितरण किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा के द्वारा रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से सोमवार 20 दिसम्बर को रात्रि में कड़कड़ाती ठंड में सोये हुए लोगों कंबल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामग्रियां प्रदान की जाती है। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल, जिला रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित अनिता राज, बृजेश शर्मा, शेखर मालू, हिरेन्द्र पाणिग्राही, निखिल,…
Read Moreपूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया, अजय चंद्राकर के बयान से साबित होता है कि 15 साल के रमन राज से थे नाखुश – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर करारा जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अजय चंद्राकर जी हंसी सेहत के लिये अच्छा रहता है और कांग्रेस सरकार में तो सभी तरफ हंसी ठिठोली की गुंज है.और ये आपकी हंसी बता रही है कि आप रमन सिंह सरकार में बहुत दुखी थे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तो सारी सीमाओं को लांघकर गोधन न्याय योजना का खूब दुष्प्रचार किया था। अजय चंद्राकर को इसमें भी औंधे मुंह गिरना पड़ा। कांग्रेस सरकार का गोधन…
Read Moreईडी, पनामा पेपर में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी ? – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है पनामा पेपर मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से 5 घंटे तक पूछताछ करने वाली ईडी इसी मामले में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी? क्या भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पुत्र होने के कारण केन्द्र सरकार अभिषेक सिंह से पूछताछ नहीं करवा रही है? पनामा पेपर में रमन सिंह के पैतृक निवास कवर्धा के रमन मेडिकल स्टोर्स विंध्यवासिनी वार्ड के पते वाले अभिषाक सिंह का…
Read Moreतीन साल में आदिवासी वर्ग की खुशहाली, रोजी, रोजगार के लिये अनेक कार्य हुये – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। तीन साल में आदिवासी वर्ग के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाई गई। आदिवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन, उनके कानूनी अधिकारों के लिए काम किया गया है। पूर्व के रमन सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित, प्रताड़ित और शोषित आदिवासी वर्ग था। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए उनके कानूनी अधिकारों का हनन किया गया। आदिवासी वर्ग के शिक्षा, स्वास्थ्य,…
Read Moreएकलव्य विद्यालयों में होंगे कृषि, वाणिज्य एवं कला संकाय: मंत्री डॉ. टेकाम, चार नए एकलव्य विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र से कृषि, वाणिज्य और कला संकाय में भी शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में इन विद्यालयों में केवल विज्ञान और गणित संकाय में ही शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है। यह निर्णय आज आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित आदिम जाति कल्याण आवासीय आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संचालक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित…
Read Moreराज्य में अब तक 37.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 10.12 लाख किसानों ने बेचा धान, राजनांदगांव जिला 3.54 लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर प्रदेश में पहले पायदान पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 21 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 10 लाख 12 हजार 159 किसानों से 37 लाख 35 हजार 828 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव…
Read Moreचिटफंड कम्पनी-संचालकों की सम्पत्ति के कुर्की और नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों से कहा है कि चिटफंड कम्पनी-संचालकों के खिलाफ कलेक्टर कोर्ट और जिला न्यायालय में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायी जाए। कम्पनी और संचालकों की सम्पत्ति की कुर्की और नीलामी के माध्यम से मिले राशि को निवेशकों को वापस किया जाए। श्री जैन ने चिटफंड कम्पनी-संचालकों के विरूद्ध ठगी के प्राप्त आवेदनों की तेजी से छटनी कराने और अलग-अलग कम्पनी के आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
Read Moreमंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में हुए सम्मिलित : कम्यूनिटी किचन के बारे में दिए कई उपयोगी सुझाव, केन्द्रीय खाद्य मंत्री को ‘छत्तीसगढ़ मॉडल पीडीएस’ की दी जानकारी
जूट बारदाने की पर्याप्त आपूर्ति, एच.डी.पी.ई. बारदानों में चावल जमा कराने की अनुमति देने का आग्रह छत्तीसगढ़ से उसना चावल लेने का अनुरोध, खाद्य मंत्रियों ने गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने ‘कम्यूनिटी किचन’ पर किया विचार-मंथन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज नई दिल्ली में ‘कम्यूनिटी किचन’ के सुचारू संचालन विषय पर आयोजित खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने इस दौरान छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उचित मूल्य के दुकानों की संचालन व्यवस्था के संबंध में…
Read More