चौकी लटोरी पुलिस ने ट्रक में लोड संदिग्ध 310 बोरी धान किया जप्त, पुलिस द्वारा की जा रही है आगे की जांच !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 23 दिसम्बर को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम सिलफिली की ओर से एक ट्रक संदिग्ध धान लोड कर लटोरी की ओर जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 29 ए 2928 को रोकवाया, ट्रक को चेक करने पर उसमें 310 बोरी धान लोड होना पाया।…

Read More

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर जिले के थाना-चौकी का किया आकस्मिक दौरा, थाना प्रभारी को दिए कड़े निर्देश !

फरियादी की समस्या का तत्काल प्रभाव से हो निराकरण – आई जी सरगुजा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने गुरूवार को सूरजपुर जिले के थाना भटगांव, झिलमिली व चौकी बसदेई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू भी उपस्थित रहे। आईजी सरगुजा ने थाना-चौकी के अभिलेखों की जांच की, वहीं थाने में लंबित केस की समीक्षा करते हुए निकाल की गति को तेज करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही दायित्वों…

Read More

लात-घूँसा एवं डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत निवास करने वाली 26 वर्षीय महिला ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 दिसंबर 2022 के शाम के समय उसके पति तेज कुमार सिंह अपने साथी सुभाष के साथ उसके मोटर सायकल में ग्राम कुबड़ीबथान गये थे। कुछ देर बाद प्रार्थिया को गांव के एक व्यक्ति से जानकारी मिली थी कि उसके पति को कुछ लोग एक्सीडेंट किये हो कहकर मारने जैसा…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की बिजली की समस्या हो रही है दूर, लगातर मिल रही है विकास कार्यों की सौगात – यू.डी.मिंज

करडेगा और नारायणपुर के बाद अब ‘अंकिरा’ में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया शुभारम्भ फरसाबाहर ब्लॉक के सीमावर्ती 40 गाँव के हजारों उपभोक्ताओं को मिली सौगात, बिजली समस्या के लिए नहीं जाना होगा दूर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी अंकिरा : विकास पुरुष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंड कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबाहर की जनता को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं, इसी क्रम में आज कुनकुरी के लोकप्रिय विधायक और संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने फरसाबाहर विकासखंड के…

Read More

हेल्पेज इंडिया के द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए Digital safety for elders  के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को हेल्पेज इंडिया के द्वारा सीनियर सिटीजन को Digital safety for elders के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आनंद वाचनालय पुरानी बस्ती रायपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश शर्मा पीडब्लूडी के अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम को सीनियर के लिए बहुत उपयोगी बताया, विशेष अतिथि श्री आशीष मिश्रा रायपुर स्मार्टसिटी महाप्रबंधक कम्युनिकेशन ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 3 माह में रायपुर के 10 जोन में किया जाएगा।  हेल्पेज इंडिया के…

Read More

प्रधानमंत्री के गोद लिए आदर्श ग्राम कुरहुआ में 95 बटालियन केंद्रीय रीजर्व पुलिस बल, डायनेमिक इंग्लिश स्कूल परिवार और सृजन सामाजिक विकास न्यास ने जरूरत्तमंदो को कम्बल और जाड़े के वस्त्र का किया वितरण !

वन विभाग द्वारा भी लोगों को किया गया पौधों का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को काशी विद्यापीठ ब्लॉक वाराणसी के माननीय प्रधानमंत्री के गोद लिए आदर्श ग्राम कुरहुआ में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेंद्र चौधरी एवम् कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व बल अनिल कुमार वृक्ष के मार्गदर्शन में 95 बटालियन केंद्रीय रीजर्व पुलिस बल व डायनेमिक इंग्लिश स्कूल परिवार और सृजन सामाजिक विकास न्यास ने जरूरत्तमंदो को कम्बल और जाड़े…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का दो दिवसीय बिलासपुर दौरा : आम सभा के साथ ही जनता से मुलाकात करने भी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के मुखिया चार्जशिटेड हैं, उनके वरिष्ठ अधिकारी जेल में हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिलासपुर जिले में आयोजित आमसभा में सहभागिता की। जिले के पिपरानार सोंठी सीपत स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होकर उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ को लेकर केवल ईडी और सीडी की चर्चा है। पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के…

Read More

वर्ष 2019 से फरार मोबाईल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !

आरोपी राकी ऊर्फ चाण्क्य ऊर्फ खोडरी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 226/2019 धारा 457,380,411 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 जून 2019  को प्रार्थी मनीष कुमार टंडन निवासी कचंदा थाना शिवरीनारायण में एक नग सैमसंग मोबाईल जे-7 रात्रि में घर के अंदर घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण मे अपराध क्रमांक 226/19 धारा 457, 380, भादवि पंजीबद्ध…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

आरोपी प्रमोद कुमार केवट के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 577 / 22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 16 सितंबर 21 को इसके घर में कोई नही थे, उसी समय आरोपी प्रमोद कुमार केवट इसके घर में आया और तुमसे शादी करूंगा बोलते…

Read More

अवैध देशी शराब परिवहन करने वाली एक आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया केंद्रीय जेल बिलासपुर !

आरोपी कमला के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनाँक 21 दिसंबर 22 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोटमी सोनार की कमला अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है, सूचना पर थाना अकलतरा टीम द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपी महिला कमला के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब बरामद किया…

Read More