निजात अभियान : देशी अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

सीएसईबी पुलिस की निजात अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी आरोपी प्रकाश तिवारी पर पुलिस सहायता केन्द्र सीएसईबी द्वारा अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केन्द्र सीएसईबी क्षेत्र में अवैध शराब…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी, अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाली आरोपिया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर                             

आरोपिया के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद मानिकपुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 85/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में किया ध्वजारोहण !

74 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिया अपना संदेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने झंडा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान, ध्वजगीत तथा राज्य गीत का गायन उपस्थित कांग्रेसजनों ने किया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे को सलामी दिया। झंडोत्तोलन के बाद कांग्रेसजनों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपना संदेश दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 74वें गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई स्वीकार करें।…

Read More

भाजपा ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं : प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फहराया राष्ट्रध्वज !

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव,  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ वसंत पंचमी पर्व की दी हैं बधाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश और प्रदेश अमृत काल मना रहा है। आज सशक्त, समर्थ, आत्मनिर्भर भारत भारतीय गणतंत्र की पताका सम्पूर्ण विश्व में फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गणराज्य विश्व की महाशक्ति बनकर…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में चेयरमेन अंकित आनंद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें !

राज्य शासन की हॉफ बिजली बिल योजना से आम लोगों को मिल रही सस्ती बिजली – अंकित आनंद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश के 61 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी पूरी मुस्तैदी से लगी है। राज्य शासन की हॉफ बिजली बिल…

Read More

न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोहा !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : गणतंत्र दिवस समारोह न्यू मॉडर्न स्कूल चांटीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती किरण सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रतिमा का पूजन कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापक गण,  अभिभावक और स्थानीय जनमानस ने राष्ट्रीय गान गाया। उसके उपरांत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित आकर्षक रंगारंग…

Read More

गणतंत्र दिवस पर्व : भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छःग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुपस्थिति में संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी !

राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वज फहराना मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए सम्मान व गौरव का विषय – डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज डेस्क नई दिल्ली : आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के पारिवारिक कारण की वजह से अनुपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह इतिहास में पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता ने दिल्ली स्थित…

Read More

भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पाठ्यपुस्तक निगम के टेंडर के संबंध में दिये गये बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पाठ्य पुस्तक निगम टेंडर पर भाजपा का बयान झूठा और भ्रामक – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पाठ्यपुस्तक निगम के टेंडर के संबंध में दिया गया बयान झूठा भ्रामक और जानबूझकर सरकार की छवि खराब करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता गलत बयानी कर रहे कि निगम के पेपर खरीदी का टेंडर एक ही लेपटॉप और एक ही जगह से भरा गया है, जबकि चारों ही कंपनियों के द्वारा भरे गये टेंडर के आईपी एड्रेस अलग-अलग है, साथ ही चारों के लोकेशन भी अलग-अलग…

Read More

भाजपा दुराचारियों के साथ : नारायण चंदेल के दुराचारी बेटे के बचाव में उतरी पूरी भाजपा – मोहन मरकाम

भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफा ले, वे इस्तीफा नहीं देते है तो उनको बर्खास्त किया जाये तथा उनके बलात्कारी बेटे पलाश चंदेल को सरेंडर करवाये समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बतायेँ आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को कहाँ छिपाकर रखे है ? भाजपा आखिर बलात्कारियों को कब तक संरक्षण देते रहेगी ? पूरा प्रदेश भाजपा के इस…

Read More

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री शोभा ओझा की पत्रकार वार्ता : कांग्रेस पार्टी इस ‘भारत जोड़ो’ अभियान को और अधिक व्यापकता प्रदान करने के लिए समूचे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान’ चलाएगी !

इस अभियान के अंतर्गत देश के 6 लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुँचकर राहुल गाँधी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट हर घर तक पहुँचाई जाएगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री शोभा ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विश्व के सबसे युवा देश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई। देश के प्रत्येक परिवार को महंगाई की आग में झोंक दिया। किसानों को आमदनी दोगुनी…

Read More