समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में पिछले दिनों कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत छुरिया, अम्बागढ़ चौकी तथा छुईखदान विकासखंड के कृषि केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खाद भंडारण के 7 प्रकरणों पर आर्डर पारित कर जप्ति एवं राजसात करने की कार्रवाई करने की गई। छुरिया विकासखंड स्थित कृषि केन्द्र में आकस्मिक निरीक्षण करने पर 70 बोरी यूरिया उर्वरक अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जिस पर कार्रवाई कर राजसात किया गया। इसी प्रकार विकासखंड अम्बागढ़़ चौकी में कृषि केन्द्रों का निरीक्षण करने…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
24 अक्टूबर को संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर”संवर्द्धन” शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में होगा आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी-नगरी, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर संवर्द्धन आयोजित किया गया है। 24 अक्टूबर को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आयोजित किये जा रहे संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर संवर्द्धन का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के द्वारा किया जावेगा। ” संवर्द्धन” शिविर में…
Read Moreजशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में………
जिले में पीएमजीएसवाई सड़कों की मरम्मत हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत् जिले में विगत 15 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का विशेष अभियान शुरू किया गया है। कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण जशपुर श्री राहुल कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत् परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 के अंतर्गत जिले में 75.50 किलोमीटर की 11 सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया…
Read Moreभाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति रांची की बैठक रायगढ़ सांसद गोमती साय एवं श्रीकान्त सोमावार ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव
आदिवासियों के जाति में मात्रत्मक त्रुटि को सुधारा जाए एवं व्यस्थापन सुव्यवस्थित ढंग से हो – सांसद गोमती साय देश मे धर्मातंरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाये जाने – राजस्थान के सह प्रभारी श्रीकान्त सोमावार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. राँची में भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओराँव, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी संतोष, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन कुलस्ते,केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सैकया…
Read Moreप्रदेश के 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना का नया मामला नहीं, 5 जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेश के 20 जिलों में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 076 सैंपलों की जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 22 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और सूरजपुर में अभी कोरोना का एक…
Read Moreसफलता की कहानी : तीन पशुओं का कुटुम्ब बढ़कर तीन दर्जनों के उन्नत पशुओं तक हुआ
श्री टण्डन को डेयरी उद्यमिता योजना और राजीव गांधी गोधन न्याय योजना से मिला लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम संकरी के रामकृष्ण टण्डन कुछ वर्षों पूर्व तक सामान्य पशुपालक की तरह पशुओं को पालकर अपना सामान्य जीवनयापन करते थे, लेकिन वर्ष 2019 में राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ लेकर गिर, साहीवाल, जर्सी एवं एच. एफ. क्रास के 15 उन्नत नस्ल के गौ पालन करने तथा राजीव गांधी गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की बिक्री करने से उनके जीवन में…
Read Moreस्वतंत्रता आंदोलन के सरोकारों को अक्षुण्ण रखने के साथ ही समाज हित में सूचनाओं का रचनात्मक प्रयोग न्यू मीडिया की चुनौती: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री न्यू इंडिया का न्यू मीडिया विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदेश पत्रकार यूनियन के अलंकरण समारोह में शामिल हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने में पत्रकारों की अहम भूमिका थी। चाहे गांधी जी हों, तिलक हों, पंडित मोतीलाल नेहरू हों या गणेश शंकर विद्यार्थी। इन्होंने देश की स्वातंत्र्य चेतना को पत्रकारिता के माध्यम से स्वर दिये। उनके दिये गये संस्कार न्यू मीडिया के लिए धरोहर की तरह हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में…
Read Moreपुलिस सक्रियता से गुम हुआ बालक वापस मिला परिजनों को, रास्ता भटक कर हो गया था गुम
सुलेसा करमघाट से गुम हुए 5 वर्षीय बालक को चौकी पंडरापाठ एवं सुलेसा पुलिस स्टॉफ ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पतासाजी करते हुए बालक को ग्राम मनोहरपुर थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर (छ.ग.) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चौकी पंडरापाठ क्षेत्र का 36 वर्षीय व्यक्ति दिनाँक 21 अक्टूबर के प्रातः 8 बजे अपने 5 वर्षीय बालक को साथ लेकर अपने बड़े भाई के घर करमघाट गया था। उसका बालक आंगन में खेल रहा था एवं प्रार्थी अपने…
Read Moreइंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक 53 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन
कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल चयनित प्रतिभागियों को मॉडल बनाने मिलते हैं दस हजार रूपए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को सकुरा अवार्ड स्कीम के तहत जापान भ्रमण का अवसर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि और रूझान बढ़ाने, उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्क क्षमता का विकास करने नन्हें बाल वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान करने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित है। छत्तीसगढ़ राज्य के 14 हजार 520 विद्यालयों के पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल स्तर की कक्षा 6वीं…
Read Moreस्वसहायता समूहों की महिलाएं फल उत्पादन के साथ दोनों उद्यानों में कर रही हैं अंतरवर्ती फसलों की खेती
पर्यावरण प्रेमी महिला मेट पुष्पा की कोशिशों से आबाद है दो फलदार पौधरोपण क्षेत्र, हरियाली के साथ ही आजीविका का भी संवर्धन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में मेट का काम करने वाली श्रीमती पुष्पा पटेल गांव को हरा-भरा बनाने के साथ ही महिलाओं को रोजगार के नए अवसरों से भी जोड़ रही हैं। धमतरी जिले के कुरुद विकासखण्ड के सिरसिदा गांव की पुष्पा महिला मेट के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य के…
Read More