यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 15,900/- रूपये समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वालों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 53 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने पर 28 वाहन के…

Read More

पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ : साईबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा – डीजीपी

साइबर अपराधियों द्वारा अन्य राज्यों में बैठकर किये जाने वालों अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर शीघ्रतापूर्वक कार्य करना चाहिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में दो दिवसीय गूगल और पेटीएम साईबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस मुख्यालय और वित्तीय कारोबार संचालित करने वाली गूगल एवं पेटीएम के प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम द्वारा सभी जिलों से आये साईबर नोडल पुलिस अधिकारी (अतिरिक्त/उप पुलिस…

Read More

नशे के कारोबार के विरूद्ध पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी : दो लाख रूपये की नशीली दवाईयों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन जप्त !

एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 27(ए), 29 के अंतर्गत चौकी बसदेई जिला सूरजपुर द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के बाद से जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21 अगस्त 23 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियों वाहन में 3 व्यक्ति नशीली दवाई बिक्री…

Read More

एडवेंचर कैम्प के लिए जिले के स्काउट-गाइड के चार बच्चे गोवा रवाना : शासकीय हायर सेकेण्डरी केराडीह के स्काउट गाइड के बच्चों का निर्मल नेचर कैम्पसाइट गोवा के लिए हुआ चयन.

चारों प्रतिभागी साहसिक गतिवधियों रस्सियों के सहारे पर्वतों पर चढ़ना, पेड़ों पर चढ़ना, राइफल शूटिंग, घुड़सवारी, नौकायान, तीरंदाजी, रॉक क्लाइंबिंग, रस्सियों पर चलना, उस पर झूलना, दुर्गम पहाड़ों के बीच चलना आदि गतिविधियों का लेंगे प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : निर्मल नेचर कैम्पसाइट गोवा भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन गोवा में राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में दिनांक 22 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक  किया जा रहा है। जिसमें जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर…

Read More

मुख्यमंत्री ने दी फरसाबाहर में एसडीएम कार्यालय की सौगात, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया विधिवत लोकार्पण !

तपकरा को मिला उपतहसील का दर्जा, लिंक कोर्ट से मिल रही लोगों को सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : कल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा फरसाबहार एसडीएम कार्यालय का वर्चुअल शुभारंम किया गया जिसका आज संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने फरसाबहार तहसील परिसर में अनुभाग राजस्व कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया. इसके भवन के लिए भी 48 लाख मंजूर हो गया है, जिसका निर्माण जल्द शुरू हो जायेगा। ज्ञात हो कि फरसाबहार क्षेत्र के दूरस्थ गाँव के लोगों को राजस्व संबंधित कार्य के लिए लम्बी दूरी तय…

Read More

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन !  

दर्शकों को देश की मिट्टी हाथ में लेकर दिलाई गई पंच-प्रण शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/खैरागढ़ : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा डॉक्टर योगेंद्र चौबे के नेतृत्व में नाट्य विभाग (इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय) के विद्यार्थियों  ने खैरागढ़, छुईखदान एवं गंडई तहसील में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक नुक्कड़ नाटकों की मनोरंजक और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। ज्ञात हो कि 15 अगस्त 2023 को देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस ‘मेरी माटी- मेरा…

Read More

मडवा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

आरोपी द्वारा प्रार्थी व अन्य तीन से मडवा पावर प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 82,000/- रुपए लेकर की गई थी धोखाधड़ी आरोपी पुनम चन्द्र उम्र 54 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा के विरूद्ध भादवि की धारा 420 के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही लोगों से धोखाधडी करने संबधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही में आरोपी को किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा/अकलतरा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है…

Read More

खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हुए हमले पर बोली विधायक रंजना साहू : महिला सुरक्षा में पूरी तरह असफल कांग्रेस, नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का खो चुकी है अधिकार.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भूपेश राज में महिला विधायक सुरक्षित नहीं, तो आम महिलाओं का क्या होगा ? पूरे प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण है। महिला सुरक्षा, शराबबंदी सरकार के प्राथमिक वादे थे, लेकिन आज अपराधी शराब पीकर महिला विधायक पर चाकू से हमला कर रहे है, सरकार नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुकी है। देखें वीडियो …….

Read More

महात्मा गांधी के नाम पर शुरू रीपा योजना में चखना बेचना शर्मनाक – मितुल कोठारी

रीपा योजना के अंतर्गत भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के फर्जीवाड़े का यह शर्मनाक उदाहरण है- भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक और भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के सामान्य परिषद के पूर्व सदस्य मितुल कोठारी, भाजपा पाटन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर और दुर्ग जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) योजना में भारी फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि भूपेश सरकार रीपा योजना के अंतर्गत…

Read More

बिलासपुर शहर में संचालित हो रहे स्मोकिंग जोन पर गठित प्रवर्तन दल द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु डॉ. राजेंद्र शुक्ला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार गठित प्रवर्तन दल द्वारा  बिलासपुर शहर में संचालित हो रहे स्मोकिंग जोन पर कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड एरिया एवं सिटी प्लाजा के तीन संस्थानों पर चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में सिटी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश जयसवाल एवं डॉ. बीके वैष्णव जिला…

Read More