हरित ऊर्जा की मिसाल बना राजनांदगांव: 3255 घरों में लगे रूफटॉप सोलर, देश का सबसे बड़ा 160 मेगावाट सोलर कनेक्शन भी यहीं स्थापित

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल रायपुर : स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले  ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और जिला…

Read More

ठेले से तरक्की तक का सफर: बिना गारंटी ऋण से बदली 1.12 लाख पथ विक्रेताओं की जिंदगी, PM स्वनिधि योजना से कारोबार को मिली नई उड़ान

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान : छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल रायपुर : कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वाले लाखों स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों) के लिए पूंजी की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी। बैंक ऋण तक पहुंच नहीं होने के कारण उनका व्यवसाय सीमित था। लेकिन प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने इन छोटे उद्यमियों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिखी…

Read More

लोन मंजूरी में देरी अब नहीं चलेगी: छत्तीसगढ़ सरकार का बैंकों को सख्त निर्देश, जनहितैषी योजनाओं के प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण

छत्तीसगढ़ जनहितैषी योजनाओं के लोन प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करें बैंकर्स विशेष सचिव शीतल वर्मा के कड़े निर्देश, हर हफ्ते तय हो निराकरण की तिथि राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की बैठक संपन्न- अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित रखने पर होगी कार्रवाई रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक तेजी से पहुंचाने के लिए शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) में वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की…

Read More

16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव: तिलक लगाकर होगा बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल के साथ स्कूलों में गूंजेगी नई शुरुआत की खुशी

छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026 : तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश- 15 जून तक पूरे करें मरम्मत के कार्य, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे स्कूल रायपुर : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध…

Read More

मोबाइल की लत से बचाकर रचनात्मकता की ओर ले जाए सिनेमा: राज्यपाल रमेन डेका बोले— डॉक्यूमेंट्री और फिल्में समाज को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम, उत्कृष्ट फिल्म निर्माताओं का किया सम्मान

रायपुर : फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने का एक प्रभावी साधन हैं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में उक्त बातें कही। यह कार्यक्रम रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।   राज्यपाल ने कहा कि आदिम युग से ही मनुष्य विभिन्न माध्यमों से अपने विचार और संदेश व्यक्त करता रहा है। समय के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘रेड कारपेट’ विजन को बड़ी सफलता: हैदराबाद में निवेशकों ने दिखाया भरोसा, 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले; छत्तीसगढ़ तेजी से बन रहा देश का नया इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजी हब

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह हैदराबाद/रायपुर : छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर…

Read More

हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू, गांव की महिलाओं के लिए पेश की मिसाल

दोना-पत्तल से कारोबार शुरू कर चार व्यवसायों का कर रही हैं सफल संचालन रायपुर : स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर श्लखपति दीदीश् बन रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसी कई महिलाओं ने प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और छोटी पूंजी की मदद से  स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर बदली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चल रहा लखपति दीदी अभियान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। इसका सबसे…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी

श्री साव ने 6 जून को किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज की देखी थी प्रगति, लेट-लतीफी पर ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई थी फटकार रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान 6 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने…

Read More

सरगुजा संभाग ने रचा नया कीर्तिमान: छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय वेबसाइट पोर्टल शुरू, राजस्व सेवाओं से लेकर पर्यटन तक सब कुछ अब ऑनलाइन

जशपुर : सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट division-surguja.cg.gov.in का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक संभागीय वेबसाइट है। जो नागरिकों, पर्यटकों तथा विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगी। वेबसाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) सरगुजा द्वारा…

Read More

इंजीनियर बनने का सपना होगा साकार: सीजीआईटी जशपुर में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और ई एंड टी की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जशपुर : सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।  सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची…

Read More