जशपुर जिले के ग्राम मनोरा में लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 147 आवेदन का निराकरण कर जारी किया गया है लर्निंग लाइसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला परिवहन विभाग द्वारा विगत् दिवस मनोरा के जनपद पंचायत भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया और यातायात नियम संबंधी पेम्पलेट वितरित किया गया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है। 

Related posts