शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से मतदान सामग्री पहुंचेगी रायपुर, विधानसभा स्थित स्ट्रांग-रूम तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कर ली है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल इन्हें लेकर आज शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति निर्वाचन के…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा
बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, राजनांदगांव और बेमेतरा में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, राजनांदगांव और बेमेतरा जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत…
Read Moreफसलों की सुरक्षा हेतु रोका-छेका अभियान का किया जा रहा है आयोजन, कार्यक्रम में ग्रामीण को विभागीय योजनाओं की भी दी जा रही है जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मे जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पशुओं का निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा देने के साथ ही उन्हें दवाइयां प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आज रोका छेका अभियान अंतर्गत बगीचा के महुआ, फरसाबहार के सिंगीबहार एवं केरसई गौठान सहित अन्य स्थानों में रोका छेका कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया…
Read Moreवर्षा अपडेट 13 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 जुलाई तक औसत वर्षा 320.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 109.8 मिमी, मनोरा में 173.3 मिमी, कुनकुरी में 115.1 मिमी, दुलदुला में 156.2 मिमी, फरसाबहार में 137.5 मिमी, बगीचा में 193.5 मिमी, कांसाबेल में 47.7 मिमी, पत्थलगांव में 128.7 मिमी एवं सन्ना में 187.8मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम कछार निवासी कुमारी श्रृष्टि लकड़ा की मृत्यु 23 अपै्रल 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता जोन लकड़ा हेतु 4 लाख, एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम रेंगारी निवासी गणेश्वर राम की मृत्यु 30 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक…
Read Moreकलेक्टर जशपुर ने मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के दिए निर्देश
महिला हेल्प टोल फ्री नंबर 181, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सहायता के लिए किया जा सकता है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले में मानव मानव अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग, श्रम विभाग, अभियोजन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि विभागवार कार्यरत एवं सम्बद्ध अशासकीय स्वयं…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करने के दिए निर्देश
प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से लोगों को मिलता है संतोष-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के सभी दर्ज, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, अपील प्रकरणों की जानकारी, पुनरीक्षण,…
Read Moreखाद दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन सप्ताह के लिए तीन दुकानें निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने तखतपुर एवं मस्तूरी विकासखण्ड में खाद दुकानों पर छापामार शैली में निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस तीन सप्ताह के लिए निलंबित करते हुए इस अवधि में खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई बिल्हा विकासखण्ड के सेलर गांव के पिन्टू कृषि केंद्र तथा तखतपुर विकासखण्ड अंतर्गत सकरी के ओमप्रकाश अग्रवाल और बेलपान के देवनारायण साहू के फर्माें के खिलाफ की गई है।…
Read Moreशराब पीकर स्कूल आने वाला सहायक शिक्षक निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शराब पीकर स्कूल आने वाले बंगलाभांठा प्राथमिक स्कूल (कोटा विकासखण्ड) के सहायक शिक्षक लखनसिंह पैंकरा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर जनचौपाल में मिली शिकायत की जांच में आरोप सही पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पुडू के सरपंच एवं ग्रामीणों ने जनचौपाल में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिक्षक के कारनामों की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने मामले की बीईओ कोटा से जांच कराई। शिकायत…
Read Moreरमन सिंह स्वयं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताते है पर उन्हें मानता कोई नहीं – विधायक देवेन्द्र यादव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुये कहा कि रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जिसे उनके संगठन वाले राष्ट्रीय नेता नहीं मानते। प्रदेश में पहले ही रमन सिंह नकारे जा चुके हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन के द्वार हिमाचल प्रदेश के सीनियर आब्जर्वर बनाये जाने से डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा अब रमन सिंह का कोई हालचाल नहीं पूछता जिम्मेदारी देना दूर की बात…
Read More