जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम कछार निवासी कुमारी श्रृष्टि लकड़ा की मृत्यु 23 अपै्रल 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता जोन लकड़ा हेतु 4 लाख, एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम रेंगारी निवासी गणेश्वर राम की मृत्यु 30 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मनमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts