रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनदर्शन के दौरान आज लगभग 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका…
Read Moreरजत जयंती विशेष सप्ताह में आयुष विभाग की शानदार पहल — योग, औषधीय पौधों की जानकारी और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से जनता हुई लाभान्वित
सामूहिक योगाभ्यास, छात्रों को औषधीय पौधों की जानकारी और निःशुल्क जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को किया गया उपचार शिविर में 446 रोगी हुए लाभान्वित जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वां वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में रजत जयंती विशेष सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष विभाग के द्वारा विगत् दिवस 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय…
Read Moreजशपुर की अमीषा को चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन से फिर लौटी मुस्कान
रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर : चिरायु योजना आज जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल बच्चों को नई जिंदगी दी है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी है। इसी कड़ी में चिरायु योजना से ही दिल की बीमारी से जूझ रही किसान परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा को नवजीवन देने का काम किया है। मनोरा विकासखंड के…
Read Moreरायकेरा में गूंजा “भारत माता की जय” — संघ के पथसंचलन में उमड़ा जनसैलाब, शताब्दी वर्ष की हुई घोषणा!
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल रायकेरा में विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन कर संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी और मुख्य वक्ता श्री सहदेव भगत जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read More“शराब और सिगरेट” की बात पर दोस्त बना कातिल — बल्ली और पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, पुलिस ने घंटों में सुलझाया केस
घटना में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल दुर्ग : दिनांक 11.10.2025 को प्रार्थी भरत यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा दुर्ग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई अनिल यादव दिनांक 10.10.2025 के रात्रि करीब 11ः00 बजे अपनी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था, जो रात्रि घर नहीं आया ।दिनांक 11.10.2025 के सुबह करीब 08ः00 बजे पता चला कि पंचशील नगर परस सेन के मकान के बगल मे बिजली ऑफिस के सामने एक…
Read Moreनगपुरा मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: तीन आरोपियों सहित अपचारी बालक भी गिरफ्तार, 10,000 रुपये मूल्य का मसलूक बरामद
दुर्ग : प्रार्थी अमरूद लाल ब्यास पिता कुन भाई ब्यास उम्र 48 साल पता सरकारी बैंक के पीछे नगपुरा चौकी द्वारा दिनांक 11.10.2025 को चौकी नगपुरा में इसके मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सेंटर लाक को तोड़कर दुकान में रखे हुए विभिन्न कंपनी के 14 नग मोबाईल एवं स्क्रीन गार्ड 01 पैकेट कीमती करीबन 150000 रु को दिनांक10.10.2025 के रात्रि 08.00 बजे से 11.10.2025 के प्रातः 06.00 बजे के मध्य चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर…
Read Moreदुर्ग पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 41 लाख रुपये मूल्य के 201 गुम मोबाइल बरामद, मोबाइल मालिकों को वितरण शुरू
दुर्ग : जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं जिला दुर्ग के थाना प्प्रभारियों के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार…
Read Moreफरार गांजा तस्कर को पुलिस ने जशपुर में दबोचा— तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी जब्त
रायगढ़ : में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जोबी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी सोनू लाल सोनार को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी के गांव आमटोली, थाना बागबहार (जशपुर) में दबिश दी, जहां से सोनू लाल को पकड़कर रायगढ़ लाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार (OD 14 J…
Read More