आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव समारोह में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों…
Read MoreTag: #GoodGovernance
अब आदेश और अधिसूचनाएँ एक क्लिक में: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया ई-गजट पोर्टल, पारदर्शिता और दक्षता में आएगी नई तेजी
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी…
Read More8 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव, आईटी–एआई–ग्रीन टेक की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़—सीएम साय ने कॉनक्लेव में बताया टेक-ड्रिवन विकास का ब्लूप्रिंट
‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव रायपुर : राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और…
Read Moreबस्तर की धरती अब पुनः शांति, स्थिरता और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ, अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के सख्त निर्देश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े…
Read Moreधान खरीदी में क्रांतिकारी बदलाव! किसान कीर्तम राम पटेल बोले—“इस साल व्यवस्था सबसे बेहतरीन, समय और मेहनत दोनों की बचत”
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा : रामपुर के किसान कीर्तम राम पटेल ने सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शासन को दिया धन्यवाद रायपुर : प्रदेशभर में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के कृषक एवं गांव के पटेल, कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान हित में है। कृषक श्री कीर्तम राम पटेल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नया रिकॉर्ड! उदयपुर ब्लॉक ने मतदाता सूचियों का 100% डिजिटाइजेशन कर सबको पीछे छोड़ा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) में सरगुजा जिले की बड़ी उपलब्धि उदयपुर विकासखण्ड ने प्रदेश में रचा कीर्तिमान, मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत सरगुजा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले के उदयपुर विकासखण्ड ने मतदाता सूचियों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर पूरे प्रदेश में एक मिसाल पेश की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के निर्देशन में…
Read Moreजशपुर में गूंजा संविधान का स्वर! विधायक रायमुनी भगत ने दिलाई ऐतिहासिक शपथ, सभी सरकारी विभाग एक सुर में बोले– ‘हम भारतीय…’
संविधान दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दिलाई संविधान की शपथ जशपुर : भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत,…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में गूँजी संविधान की प्रस्तावना! सैकड़ों कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता व समता का ऐतिहासिक संकल्प
अपर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में…
Read Moreजनदर्शन में अपर कलेक्टर का सख्त संदेश—शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को जवाबदेही निभाने के निर्देश
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित की जाए। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके।…
Read More