मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कुनकुरी नगर को 107 करोड़ 32 लाख की ऐतिहासिक सौगात दो वर्षों के सुशासन में बदली कुनकुरी की तस्वीर, विकास की लिखी गई नई इबारत जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की नींव रखी गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और समृद्ध नगर के निर्माण हेतु कुल 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनका सीधा लाभ नगरवासियों को…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जांजगीर-चांपा में विशाल जनसभा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी : जेपी नड्डा का जांजगीर दौरा, छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को मिलेगी नई गति – विष्णुदेव साय
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण: किरण सिंह देव जांजगीर-चाम्पा | जांजगीर-चाम्पा जिले में 22 दिसंबर को माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार सुबह 11 बजे जांजगीर के खोखरा पुलिस ग्राउंड में 50 हजार से अधिक की क्षमता वाले विशाल मैदान में माननीय श्री नड्डा जी एक भव्य आम जनसभा को संबोधित करेंगे।…
Read More8 घंटे से 12 घंटे काम का फरमान मजदूरों पर अत्याचार, मोदी सरकार कॉर्पोरेट को फायदा पहुंचाने में जुटी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
रायपुर : श्रम कानूनों में परिवर्तन मोदी सरकार का कॉरपोरेट परस्त नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण है, देश के मेहनतकश मजदूरों के साथ छल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मजदूर संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेट हित में मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है। 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को रद्द करके 4 श्रम संहिता मनमानी पूर्वक थोपना श्रमिकों पर अत्याचार है। काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिया गया, कारखानों में महिला कामगारों की अनिवार्य सुविधाएं ख़त्म कर दी…
Read Moreराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
रायपुर : जिला अस्पताल, एमसीबी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। 51 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 542 बूथ और 1800 कर्मियों की तैनाती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान…
Read Moreजांजगीर में जनादेश परब 22 दिसम्बर को : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर…
Read Moreविकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और…
Read Moreराजस्थान से लौटे पत्रकारों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य मुलाकात, अध्ययन भ्रमण से मिले अनुभवों को बताया छत्तीसगढ़ के लिए उपयोगी
पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटे पत्रकारों के दल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15…
Read Moreरजत जयंती पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर का उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में वरिष्ठ कलाकार व निर्माता सम्मानित
छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ी सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रजत जयंती पर ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल : वरिष्ठ कलाकार एवं निर्माता हुए सम्मानित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर…
Read Moreअनुशासन और संगीत की शानदार मिसाल: अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला तृतीय स्थान
अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उत्कृष्ट प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया बिलासपुर : अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 का दिनांक 16 से 20 दिसंबर, 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, मौला अली, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल / रेलवे सुरक्षा विशेष बल के चयनित बैंड…
Read Moreडॉन बॉस्को स्कूल जुमइकेला में उल्लासपूर्ण क्रिसमस समारोह: छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
जुमइकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, डॉन बॉस्को व जनता हायर सेकेंडरी स्कूल का संयुक्त आयोजन बना आकर्षण कुनकुरी : डॉन बॉस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल जुमइकेला एवं जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर्व बड़े ही उल्लास, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे डॉन बॉस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल जुमइकेला के कैंपस में हुई। सर्वप्रथम…
Read More