साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात : नवनिर्वाचित प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में साहू समाज के नवनिर्वाचित राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी गण शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नन्द लाल साहू चंद्रभूषण साहू सहित पदाधिकारी…

Read More

डिजिटल टोकन व्यवस्था से आसान हुई धान खरीदी : जशपुर के मनोरा धान खरीदी केंद्र की सुव्यवस्था से किसान संतुष्ट, बिना परेशानी बिका 182 क्विंटल धान

धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए की गई है सारी व्यस्था किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप से टोकन कटाकर सीधे केन्द्र में जाकर बेच सकते है धान जशपुर : जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम दड़गांव निवासी किसान गांधी भगत, पिता लहरू राम भगत ने मनोरा स्थित धान खरीदी केंद्र में की जा रही सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 182 क्विंटल धान का टोकन कटाया, जिसमें उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। किसान श्री गांधी भगत ने कहा कि…

Read More

सड़क निर्माण से बदलेगी जशपुर की तस्वीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 4 प्रमुख मार्गों के लिए स्वीकृत हुए 12.69 करोड़, संपर्क व्यवस्था होगी मजबूत

जशपुर जिले की 4 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 69 लाख की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने CM साय का जताया आभार. जशपुर : जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक और बड़ी पहल करते हुए 4 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से आवागमन सुविधाजनक होगा, ग्रामीण–शहरी संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति…

Read More

अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी उबाल: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, भूपेश बघेल सहित दिग्गज नेता मौजूद

रायपुर : नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा ईडी की चार्जशीट को खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस देशभर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ नेतागण, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब…

Read More

वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम्  देशप्रेम का वह जज्बा था जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह उद्घोष करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की अग्नि प्रज्वलित करता रहा। उन्होंने कहा कि यह वही स्वर था जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति…

Read More

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शुभकामनाएँ: “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश आज भी सामाजिक समरसता की प्रेरणा

“मनखे-मनखे एक समान” का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी की अमर विरासत: सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चेतना के अग्रदूत थे बाबा गुरु घासीदास जी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव…

Read More

छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति से लौटी उम्मीदें: सुकमा में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिला सम्मानजनक नया जीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन और 25 को मेसन किट

सुकमा में आत्मसमर्पित माओवादियों को मिला सम्मानजनक नया जीवन 75 को 5G स्मार्टफोन, 25 को मेसन किट का वितरण रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील और दूरदर्शी नक्सल पुनर्वास नीति ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आत्मसमर्पण करने वाल 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट             इस क्रम…

Read More

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

बलौदाबाजार-भाटापारा को मिली बड़ी सौगात:नवेरी–गाडाभाठा मार्ग का निर्माण 4.32 करोड़ रुपए,भंवरगढ़ से जांगडा निर्माण 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण हेतु 1.64 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के…

Read More

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा नया मंच, शहर के विकास को मिलेगी गति-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

4.90 करोड़ रुपये की सौगात: तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 22 में बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम रायपुर : नगर पालिका तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 490.06 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत दी गई है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा के वार्ड 22 में…

Read More

विधानसभा परिसर में साहित्यिक क्षण: अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का किया विमोचन

विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी…

Read More