साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात : नवनिर्वाचित प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में साहू समाज के नवनिर्वाचित राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी गण शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नन्द लाल साहू चंद्रभूषण साहू सहित पदाधिकारी गण शामिल रहे।

Related posts