आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति ने आदिवासी बालिका को पढ़ाने का किया आह्वान बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर पहुंची राष्ट्रपति रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों की संस्कृति में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत की।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष बस्तानार के युवाओं ने प्रस्तुत किया विश्वप्रसिद्ध ‘गौर नृत्य’—ढोल, घुंघरू और परंपरा की गूंज से जीवंत हुआ बस्तर पण्डुम
राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग रायपुर : शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार क्षेत्र के आदिवासी युवाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व-प्रसिद्ध ‘गौर नृत्य’ ने पूरे परिसर को ढोल की थाप और घुंघरुओं की झनकार से गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रपति…
Read Moreबस्तर की माटी की खुशबू से रूबरू हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बस्तर पंडुम में जनजातीय कला-संस्कृति की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन
जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन रायपुर : बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत को संजोने और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाने…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जगदलपुर आगमन: राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत
रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत एवं…
Read Moreगर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत से दहला जशपुर, सिर पर गहरी चोट के निशान — हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका पति बच्ची सहित फरार
जशपुर : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेठीबहारी (कुशमहटोली) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। घटना के बाद से मृतिका का पति अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ फरार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जेडू विश्वकर्मा, पिता रघु विश्वकर्मा (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम ठेठीबहारी ने थाना नारायणपुर में मर्ग सूचना दर्ज कराई।…
Read Moreनवसंकल्प ने रचा सफलता का इतिहास—जशपुर के 12 युवाओं का सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व एसएसबी में चयन, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मिला नया मुकाम
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (एसएससी जीडी) परीक्षा के माध्यम से संस्थान के कुल 12 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न अर्धसैनिक बलों में हुआ है। संस्थान की प्राचार्य सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा फरवरी–मार्च 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्र सफल हुए थे।…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत एनईएस पीजी कॉलेज जशपुर में सीएसपीडीसीएल का भव्य जागरूकता कार्यक्रम—25 वर्षों की उपलब्धियों से लेकर ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ तक की दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एनईएस पीजी कॉलेज में सीएसपीडीसीएल का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी कॉलेज, जशपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएसपीडीसीएल की 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मोर बिजली ऐप एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने हेतु नारा लेखन, पेंटिंग, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का सख्त अल्टीमेटम—कांसाबेल नहर में गंदा पानी बहाने और अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा जुर्माना, ग्राम सभा प्रस्ताव के बाद होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
जशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश: कांसाबेल में नहर में घर का गंदा पानी बहाने पर लगेगा जुर्माना अतिक्रमण कर नहर को दूषित करने पर होगी कानूनी कार्यवाही जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने कांसाबेल नहर डायवर्शन, महादेवमुड़ा व कुदराझरिया एनीकट का किया निरीक्षण जशपुर : जिले में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं जल संरक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय तथा कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत एनीकट एवं नहर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान…
Read Moreबिना बिजली, डीजल और पेट्रोल के 100 एकड़ खेतों तक पहुँचेगा पानी—सरगुजा संभाग की पहली हाइड्रो पावर आधारित नवाचारी सिंचाई परियोजना पोंगरो एनीकट में हुई पूर्ण, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
बिना बिजली और डीजल – पेट्रोल से होगी 100 एकड़ खेतों में सिंचाई सरगुजा संभाग की पहली नवाचारी सिंचाई परियोजना का कार्य पूर्ण कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर पम्पिंग योजना बनेगी सिंचाई की नई मिसाल मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने किया प्रोजेक्ट का निरीक्षण जशपुर : जिले में नवाचार आधारित सिंचाई व्यवस्था को सशक्त करते हुए पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना अब पूर्ण हो चुकी है। सरगुजा संभाग की यह पहली योजना विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत पोंगरो में घुघरी नदी…
Read Moreविकसित भारत–जीरामजी योजना से ग्रामीण भारत में खुलेगा रोजगार का नया द्वार—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 125 दिन रोजगार, समय पर मजदूरी और बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रूपए रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (जीरामजी) को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के लिए क्रांतिकारी योजना बताया। उन्होंने कहा कि भारत…
Read More