ऑपरेशन विश्वास को मिली बड़ी कामयाबी: अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी के घर से 1.300 किलो गांजा, ₹65 हजार का मादक पदार्थ व ₹12,950 नगद जब्त किया, नारकोटिक एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल दुर्ग : दिनांक 05.01.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनई प्रजापति निवासी जामगांव एम थाना अमलेश्वर अपने घर में पलंग के उपर अवैध रूप से धनलाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है । उक्त सूचना पर तत्काल संदेही के घर की घेराबंदी कर पकड़ा गया । संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनई प्रजापति उम्र 62 साल निवासी ग्राम जामगांव एम* थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताया गया ।…

Read More

एक धड़कन, जिसने ज़िंदगी बदल दी : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत ईलाज से मिली अरमान को हृदय रोग से मुक्ति

                                                                  श्रुति सिंह, उप संचालक,                                                         धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर : गांव में मितानिन ने एक दिन कहा था, “आपके बच्चे की धड़कन बाकी बच्चों से तेज है,” यह वाक्य आज भी श्रीमती रजनी यादव के कानों में गूंजता है। वे बोलते-बोलते रो पड़ती हैं, “हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया अब लगता है, क्यों नहीं दिया!”                गोगांव, रायपुर की रहने वाली श्रीमती रजनी यादव का तीसरा बेटा अरमान, अपने दोनों बड़े भाईयों और दोस्तों के साथ हंसता-खेलता बड़ा हो रहा था। कभी पिट्टूल खेलता, कभी दौड़…

Read More

रायपुर पश्चिम विकास की नई ऊँचाई पर: हर गरीब के सिर पर पक्की छत हमारा संकल्प—‘मोर जमीन मोर मकान’ के तहत 18 हितग्राहियों को मिली बड़ी सौगात, बोले राजेश मूणत

​तात्यापारा के 18 परिवारों के पक्के मकान का सपना हुआ साकार: विधायक राजेश मूणत ने वितरित किए ‘मोर जमीन मोर मकान’ के अनुज्ञा पत्र” ​”विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा रायपुर पश्चिम; मूणत बोले- हर गरीब के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” ​रायपुर: राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ‘मोर जमीन मोर मकान’ घटक…

Read More

अटल विचारों से सशक्त हुआ कुनकुरी विधानसभा: अटल स्मृति सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया सुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश

कुनकुरी विधानसभा में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन संपन्न राष्ट्रनिर्माण का मार्ग अटल जी ने दिखाया – गुरूपाल सिंह भल्ला जशपुर : कुनकुरी विधानसभा के पमशाला में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया एवं पूर्व विधायक भरत साय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गुरूपाल सिंह भल्ला ने भारत रत्न अटल बिहारी…

Read More

डबल इंजन सरकार का मास्टरस्ट्रोक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर को राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर दिलाने की निर्णायक पहल, 15 वर्षीय विज़न के साथ छत्तीसगढ़ का अगला ग्रोथ इंजन बनने की तैयारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर को राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम डबल इंजन सरकार का निर्णायक कदम — बिलासपुर बनेगा छत्तीसगढ़ का अगला ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर के विकास का नया रोडमैप तय राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर बिलासपुर को प्रमुख स्थान दिलाने की बड़ी शुरुआत: केंद्र–राज्य समन्वय से बिलासपुर के विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्तुत किया बिलासपुर का 15 वर्षीय विकास विज़न रायपुर : छत्तीसगढ़ की डबल इंजन…

Read More

“विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में बड़ा कदम: बिलासपुर के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उच्चस्तरीय समीक्षा, फ्लाईओवर, रिंग रोड, एयरपोर्ट और जल आपूर्ति पर ऐतिहासिक फैसले

शहरों के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों,…

Read More

रेरा का सख्त रुख: स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1)…

Read More

राजस्व व्यवस्था को दुरुस्त करने कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा कदम: ई-ऑफिस से फाइलिंग अनिवार्य, आरबीसी 6-4 व भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली : राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख…

Read More

जशपुर में विकास कार्यों पर प्रशासन की पैनी नजर: कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा कर समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें सुनिश्चित: कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार तथा सहायक…

Read More

सुरक्षित यातायात की दिशा में सूरजपुर पुलिस की बड़ी पहल: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 65 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

सूरजपुर पुलिस ने सुरक्षित आवागमन के लिए आटो एवं ई-रिक्शा चालकों को दिया प्रशिक्षण सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सोमवार, 05 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस के द्वारा स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में नगर के 65 आटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सुगम यातायात के लिए सुरक्षा से जुड़े विषयों, आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया तथा यातायात नियमों की जानकारी के पोस्टर वाहनों में लगाए गए। इन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क…

Read More