बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत ने बलरामपुर जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी बुजुर्ग धुरन प्रजापति की परेशानी दूर करने में मदद की। उनकी सामाजिक सहायता पेंशन की राशि लंबित थी। इस समस्या को शासन तक पहुँचाने के लिए उनके पुत्र अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
छत्तीसगढ़ के इन तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर गाड़ा सफलता का झंडा! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, जानिए स्वच्छता के मामले में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने कैसे बनाई देशभर में पहचान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन, 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित सफाई मित्रों की मेहनत, नगरीय निकायों के सतत प्रयास और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम स्वच्छता को जनआंदोलन…
Read Moreदुर्ग और भिलाई में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा! अब सुबह 6 से रात 11 बजे तक रहेगा प्रतिबंध, 16 नवंबर तक लागू रहेगा संशोधित आदेश
जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर एवं नंदिनी रोड (पावर हाउस चौक से छावनी चौक ) भारी वाहनों के प्रवेश पर संशोधित आदेश जारी। पूर्व में दुर्ग शहर प्रवेश करने वाले निर्धारित 09 मार्गों पर दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों को दी जाने वाली छूट दिनांक 16/11/2026 तक समाप्त की गई। अब इन सभी 09 मार्गों पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार पावर हाउस चौक से छावनी चौक…
Read Moreदीपावली पर दुर्ग पुलिस की अनूठी पहल, 37 शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों तक पहुंचा विभाग, डीआईजी-एसएसपी विजय अग्रवाल ने खुद घर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम
दीपावली पर दुर्ग पुलिस ने शहीद पुलिस परिवारों के बीच पहुंचकर दी शुभकामना भेंट, 37 शहीद परिवारों का जाना कुशलक्षेम शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा, शासन एवं पुलिस विभाग शहीद परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है –विजय अग्रवाल, डीआईजी एवं एसएसपी दुर्ग दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 37 अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारों से संपर्क कर शुभकामना भेंट प्रदान की गई। डीआईजी एवं एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल स्वयं शहीद परिवारों के निवास स्थान पहुंचे तथा परिजनों…
Read Moreपुलिस अधीक्षक गौरव राय के सख्त निर्देशों का दिखा असर, जिलेभर में एक साथ मची जुआरियों में खलबली! पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 27 आरोपी पकड़े, ₹28,130 नगद जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध आक्रामक अभियान जारी: दिनांक 06.11.2026 को जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, कुल 27 जुआरी गिरफ्तार एवं कुल ₹28,130/- नगद जप्त पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जिले भर में चलाया गया सघन एंटी-क्राइम अभियान थाना भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सुहेला, लवन एवं सिमगा पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक दबिश में कुल 27 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹28,130/- नगद, 52 पत्ती ताश जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की…
Read Moreदीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, दी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Read Moreआईआईटी भिलाई में दैनिक जीवन के बदलावों और व्यवधानों पर हुआ गहन मंथन, देशभर के शोधार्थियों ने श्रम, प्रवासन और सामाजिक स्मृतियों जैसे विषयों पर प्रस्तुत किए शोध पत्र
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई में लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन दुर्ग : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “दैनिक जीवन और उसमें आने वाले व्यवधान: सामान्य जीवन की दिनचर्या एवं बदलाव” था। इस अवसर पर ईसर पुणे की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालिनी शर्मा ने मुख्य व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान का विषय “दैनिक जीवनरू एक नई सोच, दृष्टिकोण और रचनात्मकता के अवसर के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ से साहित्यकार त्र्यंबक राव ‘अम्बर’ को भेजा सम्मान संदेश, आत्मीय सराहना से अभिभूत साहित्यकार ने पत्र लिखकर जताया आभार
साहित्य साधना को मिला मुख्यमंत्री का आत्मीय सम्मान, त्र्यंबक राव ‘अम्बर’ ने पत्र लिखकर जताया आभार ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहित्यिक योगदान की सराहना कर दीं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग : साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी समृद्ध करते हैं। इसी साहित्यिक साधना और सृजनशीलता को…
Read Moreदुर्ग जिले में आवासहीनों को सरकारी जमीन पर पट्टा देने की तैयारी तेज, नगरीय निकायों में सर्वे शुरू, 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को मिल सकता है लाभ, 11 नवंबर तक तय होगी पात्रों की सूची
नगरीय क्षेत्रों में पट्टाधृति अधिकार नियम के तहत पट्टा देने सर्वे कार्य जारी दुर्ग : छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार नियम 2023 के अंतर्गत सर्वे की कार्यवाही के संबंध में राज्य शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले के सभी नगरीय निकायों में सर्वे की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्य को चरणबद्ध तय सीमा में किए जाने के सम्बन्ध में गुरूवार, 05 नवम्बर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले से सभी नगरीय निकायों के नगर निगम कमिश्नर, सीएमओ तथा निकायवार नियुक्त…
Read Moreदीपावली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 33वीं किस्त, एक हजार रुपये की सौगात से दोगुनी हुई त्योहार की खुशियां, महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, त्योहार की तैयारियों के लिए मिली आर्थिक मदद रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने जिले की महिलाओं के लिए दीपावली त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना की 33वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किए जाने से उन्हें दीपावली की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है। समय पर मिली…
Read More