​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के सख्त निर्देशों का दिखा असर, जिलेभर में एक साथ मची जुआरियों में खलबली! पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 27 आरोपी पकड़े, ₹28,130 नगद जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध आक्रामक अभियान जारी: दिनांक 06.11.2026 को जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, कुल 27 जुआरी गिरफ्तार एवं कुल ₹28,130/- नगद जप्त

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जिले भर में चलाया गया सघन एंटी-क्राइम अभियान

थाना भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सुहेला, लवन एवं सिमगा पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक दबिश में कुल 27 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹28,130/- नगद, 52 पत्ती ताश जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सुसंगत धाराओं के तहत की गई कठोर कानूनी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में अवैध जुआ, सट्टा और गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 06.11.2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सघन कार्रवाई करते हुए जुआरियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी है। ​दिनांक 06.11.2026 को थानावार एवं प्रकरणवार की गई कार्रवाई का विवरण:

​थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र:-

​घटनास्थल:- भाटापारा सेंटमेरी स्कूल के पीछे मैदान। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) प्रमोद तिवारी, (2) पंकज बत्रा, (3) किशन यादव, (4) तलीफ दिवाकर, (5) अनिल साहू। 

​जप्ती:- कुल ₹6,400/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

थाना पलारी क्षेत्र( अपराध क्र. 448/2026)

​घटनास्थल:- ग्राम सिसदेवरी बजरंगबली चौक के पास। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर, (2) अमलेश चन्द्राकर, (3) डायमन चन्द्राकर, (4) उमेश चन्द्राकर, (5) फागु राम फेकर, (6) तनीष चन्द्राकर। 

​जप्ती:- कुल ₹14,700/- नगद एवं 52 पत्ती ताश। 

थाना लवन क्षेत्र (अप.क्र. 388/2026):

​घटनास्थल:- श्रीराम चौक, ग्राम कोलिहा। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) जोगेन्द्र वर्मा, (2) सुरेश कोसले, (3) गोकुल वर्मा, (4) साहिल बंजारे। 

​जप्ती:- कुल ₹2,000/- नगद एवं 52 पत्ती ताश। 

थाना सिमगा क्षेत्र (अप.क्र. 499/2026):

​घटनास्थल:- किराना दुकान के सामने, ग्राम हरिनभट्टा।

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) अश्वनी कुमार नवरंगे, (2) उत्तम कुमार महिलांग, (3) धर्मेन्द्र बघेल, (4) रंजीत सोनवानी।

​जप्ती:- कुल ₹2,800/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

थाना सुहेला क्षेत्र (अप.क्र. 217/2026):

​घटनास्थल:- ग्राम शिकारी केसली

​गिरफ्तार आरोपीगण:- (1) प्रमोद यादव (2) मनीष वर्मा, (3) कौशल वर्मा, (4) पोषण साहू (5) कृष्णा साहू (6) पुनेश्वर वर्मा (7) अंचल सिंह.ध्रुव (8) खेमराज निषाद सभी निवासी ग्राम शिकारी केसली।

​जप्ती:- कुल ₹2,230/- नगद एवं 52 पत्ती ताश।

1. ​अभियान का सार (दिनांक 06.11.2026):

2. ​कुल गिरफ्तार आरोपी:- 27

3. ​कुल जप्त नगदी रकम:- ₹28,130/- एवं ताश पत्तियां 

4. ​पंजीबद्ध कानूनी धाराएं:- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं अन्य सुसंगत प्रावधान।

Related posts