घर के बाहर युवती को बना लिया निशाना: अश्लील गालियाँ, मारपीट और दुष्कर्म की धमकी; घटना के बाद फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

दुर्ग : दिनांक 26.01.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.01.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी द्वारा उसके घर के बाहर खड़े होकर नाम लेकर अश्लील गाली-गलौज की गई। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने एवं दुष्कर्म करने की धमकी दी गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 75(1)(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…

Read More

जिला अस्पताल की पार्किंग में युवती से दबंगई: पीछा कर पकड़कर ले जाने की कोशिश, मारपीट व जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पीछा कर परेशान करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला घटना जिला चिकित्सालय दुर्ग परिसर में घटित आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया दुर्ग : दिनांक 10.02.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग में बी.ए.एम.एस. इंटर्नशिप कर रही है। आरोपी द्वारा विगत कुछ समय से उसका पीछा कर विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान किया जा रहा था। दिनांक 10.02.2026 को दोपहर लगभग 01:20 बजे जिला चिकित्सालय…

Read More

खेल मैदान और परीक्षा केंद्र बने शातिर चोर का अड्डा: गाड़ियों की डिक्की तोड़ उड़ाए मोबाइल, अनलॉक कर खातों से निकालता रहा लाखों

खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को बनाता था निशाना चोरी किए गए मोबाइल अनलॉक कर खातों से करता था ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जप्त दुर्ग : दिनांक 30.11.2025 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से 03 मोबाइल फोन, कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने संबंधी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खेल मैदानों एवं…

Read More

रेवराल यार्ड में क्रॉसओवर अपग्रेड पूरा: प्वाइंट 102 ए-बी सुधार से नागपुर मंडल की परिचालन क्षमता और रेल सुरक्षा को मिली मजबूती

रेवराल यार्ड में क्रॉसओवर सुधार कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण, परिचालन क्षमता एवं सुरक्षा में होगी वृद्धि रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत रेवराल यार्ड में प्वाइंट संख्या 102 ए-बी के क्रॉसओवर सुधार का महत्वपूर्ण कार्य इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग में संपन्न हुआ। इस सुधार कार्य के अंतर्गत प्वाइंट संख्या 102-बी को अत्याधुनिक तकनीक एवं रोलर्स की सहायता से लगभग 2.4 मीटर स्थानांतरित किया गया। इस स्थानांतरण…

Read More

कन्हान यार्ड में बड़ा तकनीकी सुधार: प्वाइंट 103 ए-बी का ले-आउट अपग्रेड पूर्ण, सुरक्षा और परिचालन क्षमता को मिली नई मजबूती

कन्हान यार्ड में प्वाइंट संख्या 103 ए-बी का ले-आउट सुधार कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कन्हान यार्ड में प्वाइंट संख्या 103 ए-बी का ले-आउट सुधार कार्य रोलर्स की सहायता से सफलतापूर्वक एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया गया। यह कार्य रेल संरचना को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ तथा आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता श्री…

Read More

होली में घर जाना होगा आसान: दुर्ग से मधुबनी तक विशेष ट्रेन की घोषणा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

‘दुर्ग एवं मधुबनी के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘ बिलासपुर: आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।  इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग गोंदिया-दरभंगा मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल…

Read More

भारतीय रेल का ऐतिहासिक नवाचार: नमक ढुलाई के लिए स्टेनलेस स्टील कंटेनरों का सफल ट्रायल, माल परिवहन में नई क्रांति

भारतीय रेल की ऐतिहासिक पहल: नमक लोडिंग के लिए स्टेनलेस स्टील कंटेनरों का सफल ट्रायल रायपुर : अहमदाबाद मंडल के भीमासर–गांधीधाम सेक्शन में भारतीय रेल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। नमक जैसे संक्षारक थोक कार्गो के परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए यह कंटेनरों का यहां पहला सफल ट्रायल किया गया। यह पहल तकनीकी नवाचार के साथ-साथ सुरक्षित, तेज़ और आधुनिक माल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम है। इस ट्रायल से यह साफ हो गया है कि…

Read More

हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज हेतु गर्डर लॉन्चिंग: 14–15 फरवरी को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, परिचालन प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिग के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा ।  इस…

Read More

संरक्षा कार्य का असर: निगौरा, वेंकटनगर व पेंड्रारोड में पॉइंट्स शिफ्टिंग, बिलासपुर–शहडोल मेमू 14 व 28 फरवरी को रद्द

मंडल के निगौरा, वेंकटनगर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों में संरक्षा संबंधी कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू का परिचालन प्रभावित । बिलासपुर : मंडल के निगौरा, वेंकटनगर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों के डाउन लाइन में संरक्षा से संबंधित पॉइंट्स शिफ्टिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किया जाएगा । इस महत्वपूर्ण संरक्षा कार्य के फलस्वरूप दिनांक 14 एवं 28 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा |

Read More

रेलवे की बड़ी उपलब्धि: दरेकसा यार्ड में लेआउट सुधार कार्य पूरा, रेल संरक्षा और परिचालन क्षमता को मिली मजबूती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्ध दरेकसा यार्ड में लेआउट सुधार कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दरेकसा यार्ड में महत्वपूर्ण यार्ड लेआउट सुधार कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा परिचालन क्षमता में वृद्धि करने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं  वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य) श्री…

Read More