जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश जारी, केंद्र से 536 करोड़ की प्रतिपूर्ति, ‘हर घर नल से जल’ को मिली नई रफ्तार

वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश रायपुर : जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम के रूप में दे दी गई थी, जिसे उस वित्तीय वर्ष के दौरान मिशन के कार्यों के लिए व्यय किया गया था। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नई दिल्ली द्वारा 536 करोड़ 53 लाख रुपए प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप…

Read More

जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, जनसेवा को बताया जीवन का मूल उद्देश्य

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि स्वर्गीय भगत का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। वे वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के…

Read More

रातभर चला पुलिस का अभियान: दुर्ग में अड्डेबाजी और नशा करने वालों पर सख्ती, कई स्थानों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन रात्रि पेट्रोलिंग जिले के चिन्हित क्षेत्रों में कुल 46 स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई अड्डेबाजी, धारदार हथियार लेकर घूमने, नशा सेवन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त समझाइश थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध एवं छुपकर गतिविधि करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी दुर्ग : जिला दुर्ग में अड्डेबाजी, धारदार हथियार लेकर घूमकर भय उत्पन्न करने, नशा सेवन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी असामाजिक गतिविधियों पर…

Read More

सिगरेट के मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप: दुर्ग में धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

घटना के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया दुर्ग : रात्रि करीब 00:30 बजे प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्रों के साथ नेहरू नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। रात्रि में एक अज्ञात युवक द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज की गई एवं बाद में पुनः आकर विवाद करते हुए धारदार हथियार से…

Read More

हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी वारदात: मामूली विवाद पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचकर भेजा जेल

आरोपी – 01 प्रियांशु बोले पिता अरूण बोले उम्र 25 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली, 02 ओम बोले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गुरूद्वारा के पास दयालबंद कोतवाली, 03 के राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश पिता के श्रीनिवास राव उम्र 26 साल पता रिवर साईड होटल तोरवा के विरुद्ध थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्र0 181 /2026 धारा – 296,351(3),3(5),जोडने धारा 109(1) बीएनएस दर्ज। बिलासपुर : दिनांक 02.04.2026 के बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती पर्व में जगह जगह पर शोभा यात्रा रैली निकाली गई थी…

Read More

गोंदिया स्टेशन पर बड़ा बदलाव: प्लेटफॉर्म-3 के डिस्मेंटलिंग के चलते 52 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, यात्रियों को सतर्क रहने की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के  विघटन (डिस्मेंटलिंग) कार्य के कारण 52 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन रायपुर : यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन के अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 के विघटन (Dismantling) का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुल 52 ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, पूर्व में प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 से संचालित होने वाली ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 एवं 2 पर…

Read More

सोगड़ा आश्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने की माँ काली की पूजा: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगी कामना, संत परंपरा से हुए रूबरू

राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने गुरुपद श्री संभव राम बाबा जी से भेंट कर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं परंपराओं के संबंध…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर में की विकास समीक्षा बैठक: विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए मासिक मेडिकल कैंप, जल संरक्षण और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल श्री रमेन डेका पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों और जशपुर विकासखंड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किए एक पेड़ मां के नाम अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

जशपुर मातृत्व वन में राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘सीता अशोक’ का रोपण: 2 एकड़ में 400+ पौधों के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना पर्यावरण और भावनाओं का अनोखा संगम

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर मातृत्व वन में सीता अशोक के पौधे का रोपण किए, लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे लगाए गए है जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार…

Read More

जशपुर के केरेगांव होम-स्टे पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और महिलाओं के स्वावलंबन मॉडल की सराहना, ग्रामीण पर्यटन को बताया आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने केरेगांव होम-स्टे का किया भ्रमण : आदिवासी संस्कृति,आतिथ्य परंपरा और रोजगार संवर्धन की पहल की सराहना जशपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राजपाल…

Read More