सिगरेट के मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप: दुर्ग में धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

घटना के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया

आरोपी के विरुद्ध BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया

दुर्ग : रात्रि करीब 00:30 बजे प्रार्थी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्रों के साथ नेहरू नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। रात्रि में एक अज्ञात युवक द्वारा सिगरेट मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज की गई एवं बाद में पुनः आकर विवाद करते हुए धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं पसली में तथा उसके साथी के दाहिने हाथ में चोट पहुंचाई गई एवं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 489/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी का नाम : आलोक राम टेके, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला, दुर्ग

जप्त सामग्री : एक धारदार हथियार

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सउनि राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, सुरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से बचें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts