रातभर चला पुलिस का अभियान: दुर्ग में अड्डेबाजी और नशा करने वालों पर सख्ती, कई स्थानों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन रात्रि पेट्रोलिंग

जिले के चिन्हित क्षेत्रों में कुल 46 स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई

अड्डेबाजी, धारदार हथियार लेकर घूमने, नशा सेवन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त समझाइश

थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध एवं छुपकर गतिविधि करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी

दुर्ग : जिला दुर्ग में अड्डेबाजी, धारदार हथियार लेकर घूमकर भय उत्पन्न करने, नशा सेवन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी की कार्यवाही किया गया है।

दिनांक 04.04.2026 की रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां युवकों द्वारा समूह बनाकर अड्डेबाजी करना, नशा सेवन करना, धारदार हथियार लेकर घूमना एवं आम जनता में भय का वातावरण निर्मित करना पाया जाता है।

अभियान के दौरान अड्डेबाजी करने वाले, नशा सेवन करने वाले एवं संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की जांच कर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई और खुले में शराब सेवन करने वालों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई ,साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

क्षेत्रवार आबकारी 36(च) कार्यवाही :

धमधा – 10

पुलगांव – 08

पद्मनाभपुर – 07

जामुल – 05

दुर्ग – 04

नेवई – 03

अंडा – 03

भिलाई नगर – 02

पुरानी भिलाई – 02

खुर्सीपार – 02

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीमों एवं थानों में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई जिसमें सभी की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अड्डेबाजी, नशा सेवन, धारदार हथियार के साथ घूमना या अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts